फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Fadnavis On Saif Case: 'मुंबई सुरक्षित नहीं, यह कहना गलत है', सैफ पर हुए हमले पर सीएम फडणवीस की प्रतिक्रिया

Thu, 16 Jan 2025 04:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 CM Fadnavis On Saif Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके ब्रांद्रा स्थित घर पर हमलावर ने चाकू से हमला किया। एक्टर का उपचार लीलावती अस्पताल में चल रहा है। एक्टर के साथ हुई इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
सीएम देवेंद्र फडणवीस, सैफ अली खान - फोटो : एएनआई, इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफ अली खान पर हुए हमले की घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आई है। अभिनेता के साथ हुई घटना पर सीएम ने कहा कि पुलिस की तरफ से इस मामले में जानकारी दी जा चुकी है। यह हमला किस मंशा से किया गया, यह सब आपके सामने है। बता दें कि सीएम फडणवीस आज गुरुवार को कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया ने उनसे इस घटना का जिक्र किया। 

विज्ञापन


Saif Ali Khan Family Tree: क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड तक, पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान के परिवार का ब्योरा

बोले- सब सामने है
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'इस घटना के बारे में पुलिस ने आपको सभी जानकारी दे दी है। ये किस तरह का हमला है, इसके पीछे असल में क्या है और हमले के पीछे क्या मंशा थी, ये सब आपके सामने है।' सीएम फडणवीस ने कहा, 'बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर हमला करना एक गंभीर घटना है, लेकिन इसके कारण मुंबई को असुरक्षित कहना गलत होगा। पुलिस कार्रवाई कर रही है और सरकार देश की वित्तीय राजधानी को सुरक्षित बनाने के लिए कदम उठाएगी'।

 

मुंबई पूरी तरह से सुरक्षित है
सैफ अली खान पर हुए हमले पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ऐसा कहना की मुंबई असुरक्षित है यह गलत है। मुंबई पूरी तरह से सुरक्षित है। किस प्रकार की मंशा से यह हमला हुआ है सभी चीजें जल्द ही सामने आएंगी। फडणवीस ने मीडिया से कहा, 'मुझे लगता है कि मुंबई देश के बड़े शहरों में सबसे सुरक्षित है। यह सच है कि कभी-कभी कुछ घटनाएं होती हैं और उन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए। लेकिन यह कहना कि ऐसी घटनाओं के कारण मुंबई असुरक्षित है, सही नहीं है। ऐसी टिप्पणियों के कारण मुंबई की छवि खराब होती है। शहर को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार निश्चित रूप से प्रयास करेगी'।

Saif Ali Khan-Kareena: जब सैफ अली खान ने परिवार की सेफ्टी के लिए पैपराजी को लगाई फटकार, बोले- हमारे बेडरूम...
विज्ञापन

जांच के लिए 10 टीमों का गठन
सैफ अली खान पर उनके ब्रांद्रा स्थित घर पर हमला हुआ था। उन पर हमलावर ने छह बार चाकू से वार किया। एक्टर की गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। उनका सफल ऑपरेशन हो चुका है। अभिनेता लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। सैफ खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने जांच के लिए 10 टीमों का गठन किया है।




Saif Ali Khan: कौन हैं सैफ की पहली पत्नी, तलाक के बाद देने पड़े इतने करोड़ कि दिवालिया हो गए थे पटौदी नवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें