फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharani Season 4 Teaser: हुमा कुरैशी का निडर अंदाज देखने को हो जाएं तैयार, फिर आ रही हैं 'महारानी'

Mon, 03 Mar 2025 05:54 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maharani Season 4 Teaser: ओटीटी प्लेटफॉर्म की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘महारानी’ के चौथे सीजन का टीजर रिलीज हो चुका है। इसमें अभिनेत्री हुमा कुरैशी रानी भारती का किरदार निभाती नजर आएंगी।
विज्ञापन
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamhumaq
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में ‘महारानी’ सीरीज के चौथे सीजन का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें हुमा कुरैशी सामाजिक और राजनीतिक उलझनों से लड़ती नजर आएंगी। महारानी के इस सीजन को दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री हुमा फिर आ रही हैं
हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव के यूट्यूब पर 'महारानी' के चौथे सीजन का टीजर रिलीज किया गया है और हुमा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। 50 सेकेंड के इसके टीजर में हुमा कुरैशी रानी भारती के किरदार में दिखने वाली हैं, जो बिहार की प्रधानमंत्री हैं। इसके टीजर में हुमा बिहार को अपना परिवार बता रही हैं और कह रही हैं अगर किसी ने उनके परिवार को नुकसान पहुंचाया तो वह उसकी सत्ता हिलाकर रख देंगी। साथ ही इसमें हुमा को चुनौतियों से लड़ते हुए दिखाया गया है। 'महारानी' सीरीज का चौथा सीजन सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों से भरा नजर आ रहा है।
 


यह खबर भी पढ़ें: Prabhleen Sandhu: प्रभलीन संधू ने हासिल किए द इंडियन स्पाई के राइट्स, बनाएंगी अनसुनी जासूसी कहानी

कब रिलीज होगी सीरीज

विज्ञापन

'महारानी' वेब सीरीज के चौथे सीजन का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इससे फैंस की बेसब्री सीरीज को लेकर और बढ़ चुकी है। हालांकि, अभी तक सीरीज के रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।

यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan Kiran Rao: गोवारिकर-नियति की शादी में पहुंचे आमिर और ग्रेसी, बेटी के साथ नजर आईं किरण राव

कब हुई सीरीज की शुरुआत
'महारानी' सीरीज 2021 में सोनी लिव पर शुरू हुई थी। इस शो में हुमा कुरैशी ने रानी भारती का किरदार निभाया था, जो एक साधारण और अनपढ़ गृहिणी थी। वह अचानक अपने पति भीमा (सोहम शाह) के चोटिल होने के बाद बिहार की मुख्यमंत्री बन जाती है। फिर इसी के आधार कहानी को आगे बढ़ाया जाता है। इस सीरीज का दूसरा सीजन जुलाई 2022 में आया, वहीं  तीसरा सीजन पिछले साल मार्च में आया था। पुनीत प्रकाश के निर्देशन में बनी 'महारानी' का चौथा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच में आने वाला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें