फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन थे पंकज धीर? इनके नाम पर बने हैं मंदिर, फैंस करते हैं पूजा; इन फिल्मों-सीरियल में किया काम

Wed, 15 Oct 2025 01:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who is Pankaj Dheer? अभिनेता पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने कई धारावाहिक के अलावा फिल्मों में काम किया है। फैंस उन्हें इतना प्यार करते थे कि उनके मंदिर तक बनाए थे।
विज्ञापन
पंकज धीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धारावाहिक 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। वह 68 साल के थे। उन्हें 'महाभारत' के अलावा धारावाहिक 'चंद्रकांता', 'द ग्रेट मराठा', 'युग' और 'बढ़ो बहू' में उनकी अन्य भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। धारावाहिकों के अलावा उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने फिल्म 'सड़क', 'सोल्जर' और 'बादशाह' सहित कई हिंदी फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाई हैं।
विज्ञापन

टीवी में पंकज धीर का काम
पंकज धीर साल 1988 में, 'महाभारत' में कर्ण की भूमिका निभा कर मशहूर हो गए। उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल पाठ्यपुस्तकों में कर्ण के संदर्भ में किया गया और मंदिर बनाए गए। वह अर्चना पूरन सिंह के साथ हॉरर शो 'दस्तक' (1993) के पहले एपिसोड में मुख्य भूमिका में दिखाई दिए। उन्होंने कोर्ट-रूम ड्रामा पर आधारित टीवी शो 'कानून' में एक वकील की भूमिका भी निभाई।

बच्चों के साथ पंकज धीर - फोटो : एक्स
दोस्त के साथ एक्टिंग अकादमी खोली
2006 में धीर ने अपने भाई सतलुज धीर के साथ मिलकर मुंबई के जोगेश्वरी में एक शूटिंग स्टूडियो, विजेज स्टूडियोज की स्थापना की। 2010 में, उन्होंने मुंबई में अभिनय एक्टिंग अकादमी खोली। इसके फैकल्टी हेड अभिनेता गुफी पेंटल थे। पंकज ने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'माय फादर गॉडफादर' का निर्देशन किया था।

मूंछ न मुंडवाने की जिद ने छीन लिया था 'महाभारत' का रोल, फिर पंकज धीर को किस्मत ने बना दिया 'कर्ण'

इन जगहों पर है मंदिर
'महाभारत' में कर्ण की भूमिका निभाने से पंकज धीर को बहुत लोकप्रियता मिली। उनके फैंस ने उन्हें इतना प्यार दिया कि उनके दो मंदिर बनाए। यहां उनकी मूर्ति लगाई और पूजा की जाती है। पंकज धीर ने एक बार कहा था 'मेरे दो मंदिर हैं जहां रोज पूजा होती है। मैं उन मंदिरों में गया हूं। मेरा मंदिर एक करनाल में है और दूसरा बस्तर में। वहां मेरी आठ फुट ऊंची मूर्ति है। लोग वहां आकर पूजा करते हैं। जब मैं वहां जाता हूं, तो लोग मुझे दिल से प्यार करते हैं। इससे पता चलता है कि उन्होंने मुझे कर्ण के रूप में स्वीकार कर लिया है। दूसरों के लिए उस भूमिका को दोबारा निभाना बहुत मुश्किल हो जाता है।'
विज्ञापन

पंकज का परिवार
पंकज धीर का एक बेटा निकितिन धीर है। वह भी अभिनेता हैं। निकितिन ने कृतिका सेंगर से शादी की है। निकितिन धीर ने 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'शेरशाह' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें