फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Karisma Dance: फिर चला माधुरी-करिश्मा के डांस का जादू, दिल तो पागल है के गाने पर किया धमाकेदार डांस

Wed, 24 Apr 2024 10:10 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर दोनों ही उम्दा अभिनय के साथ लाजवाब डांसर भी है। फिल्म दिल तो पागल है के 'डांस ऑफ एनवी' में दोनों की लाजवाब केमेस्ट्री एक बार फिर से देखने को मिली।
विज्ञापन
करिश्मा कपूर-माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर दोनों ही अभिनेत्रियां बेहतरीन अदाकारी के साथ शानदार डांसर भी हैं। दोनों ही 90 के दशक की टॉप अभिनेत्री रह चुकी हैं। इनके हुस्न और डांस का जादू अभी भी लोगों के लिए सर चढ़कर बोलता है। दोनों ने एक साथ फिल्म 'दिल तो पागल है' में काम किया था। यह फिल्म सुपर-डुपर हिट हुई थी। इस फिल्म की कहानी से लेकर इसके गाने सभी बेहतरीन था। आज भी लोग इस फिल्म के म्यूजिकल 'डांस ऑफ एनवी' में माधुरी और करिश्मा के डांस को कॉपी करने की कोशिश करते हैं। इस गाने में दोनों का शानदार डांस और वही चार्म एक बार फिर से देखने को मिला। 
विज्ञापन


माधुरी-करिश्मा का धमाकेदार डांस
म्यूजिकल-रोमांटिक फिल्म 'दिल तो पागल है' एक ऐसी फिल्म है, जो सबकी पसंदीदा फिल्मों में से एक जरूर रही है। इस फिल्म में अपने कॉम्पटीटर माधुरी दीक्षित (पूजा) से बेहतर करने की जिद में निशा (करिश्मा कपूर) का हाइली एनर्जेटिक डांस लोग आज भी भूले नहीं हैं। 90 के दशक की हिट पॉपुलर गर्ल जोड़ी का जादू एक बार फिर देखने को मिला। टीवी शो 'डांस दीवाने' में। इस शो में करिश्मा कपूर स्पेशल गेस्ट बनकर आएंगी। इस बार के एपिसोड में ऑडियंस को सिर्फ कंटेस्टेंट्स की डांस परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि करिश्मा और माधुरी का डांस मुकाबला भी देखने को मिलेगा। इससे जुड़ा प्रोमो सामने आ चुका है। देखिए इसकी एक झलक। इतना ही नहीं दोनों की लाजवाब परफॉर्मेंस को देखकर सुनील शेट्टी ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन।

आइकॉनिक 'डांस ऑफ एनवी'
इस प्रोमो में माधुरी और करिश्मा उसी पुराने डांस को करती नजर आ रही हैं। दोनों अभिनेत्रियों की एनर्जी देखने लायक है। यश चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर फिल्म से ये आइकॉनिक 'डांस ऑफ एनवी' देख लोगों का उत्सुकता काफी बढ़ गई है। एक फैन ने कमेंट किया, 'यहां करिश्मा ने सारी लाइमलाइट ले ली।' एक और फैन ने लिखा, 'ऐसा लगता है कि ये कल की ही बात है। इतना फ्रेश।'
विज्ञापन



वर्कफ्रंट
माधुरी दीक्षित रियलिटी शो होस्ट करने के अलावा अनीस बज्मी की 'भूल भुलैया 3' को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं, करिश्मा कपूर को आखिरी बार ओटीटी प्रोजेक्ट 'मर्डर मुबारक' में देखा गया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें