फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madharaasi On OTT: ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही 'मद्रासी', जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

Sun, 28 Sep 2025 03:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Madharaasi OTT Release: एआर मुरुगदास के निर्देशन में बनी फिल्म 'मद्रासी' जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। शिवकार्तिकेयन ने एक वीडियो के जरिए इसकी जानकारी दी है। 
विज्ञापन
दिल मद्रासी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआर मुरुगदास के निर्देशन में बनी फिल्म 'मद्रासी' 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों ने सिनेमाघरों में इसका आनंद लिया और इसकी सराहना की। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म मद्रासी कामयाब रही। इसने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

इस तारीख को रिलीज हो रही फिल्म
फिल्म के निर्माताओं ने एलान किया है कि 'मद्रासी' 1 अक्तूबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। अभिनेता शिवकार्तिकेयन ने एक प्रोमो के जरिए 'मद्रासी' के डिजिटल स्ट्रीमिंग का एलान किया है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में स्ट्रीम होगी। ओटीटी रिलीज के बाद इस फिल्म के ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने की उम्मीद है।
 

पोस्ट पर यूजर्स ने किए कमेंट
शिवकार्तिकेयन की पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है 'फिल्म को देखने का इंतजार नहीं कर सकता।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'आखिरकार यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है।' एक यूजर ने शिवकार्तिकेयन से कहा है 'कम से कम हंस तो लो भाई।' एक और यूजर ने कहा है 'यह फिल्म बहुत अच्छी है।'

यह खबर भी पढ़ें: Bollywood Stars: सैफ अली खान से लेकर सुष्मिता सेन तक, बॉलीवुड के ये मशहूर सितारे अब वेब सीरीज में कमा रहे नाम
विज्ञापन

दिल मद्रासी फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
तमिल फिल्म 'मद्रासी' एक कार शोरूम कर्मचारी रघु (शिवकार्तिकेयन) की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एक अजीब सी बीमारी से पीड़ित है। अंजान लोगों को वह अपना खोया हुआ रिश्तेदार समझता है। फिल्म में शिवकार्तिकेयन, रुक्मिणी वसंत और विद्युत जामवाल मुख्य भूमिका में हैं। 
फिल्म में शिवकार्तिकेयन ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एक बेहतरीन भूमिका निभाई है। फिल्म में रुक्मिणी वसंत ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई है। विद्युत जामवाल और शबीर कल्लारक्कल ने खलनायक के रूप में दमदार अभिनय किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें