मैडॉक फिल्म्स ने मांगी माफी
इसी के तहत मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर एक माफीनामा शेयर किया है। यह माफीनामा प्रोडक्शन हाउस के लेटर हेड पर लिखा है। माफीनामे में उन्होंने लिखा है 'हम शर्मिंदा हैं। इसके अलावा कुछ नहीं। यही कहानी है। धन्यवाद।'
मैडॉक फिल्म ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। अपने माफीनामे के जरिए कंपनी बताना चाह रही है कि इसने अच्छा काम किया है और इसे दर्शकों ने पसंद किया है।
धर्मा प्रोडक्शन ने भी मांगी थी माफी
इसके तहत बॉलीवुड के सभी प्रोडक्शन हाउस अपनी अपनी फिल्मों की खूबियां गिना रहे हैं। इससे पहले करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने भी इस ट्रेंड को फॉलो किया था।