फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदालसा शर्मा ने साउथ इंडस्ट्री छोड़ने को लेकर किया हैरान कर देने वाला खुलासा, बोलीं- ‘मैं 17 साल की थी…’

Thu, 30 Oct 2025 11:30 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Madalsa Sharma: 'अनुपमा' फेम अभिनेत्री मदालसा शर्मा ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने साउथ इंडस्ट्री क्यों छोड़ी। जानिए आखिर क्या था कारण। 

विज्ञापन
मदालसा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदालसा शर्मा बॉलीवुड फिल्मों और टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। एक्ट्रेस को 'अनुपमा' टीवी शो से काफी पहचान मिली। इतना ही नहीं मदालसा, दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बहू भी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने साउथ इंडस्ट्री में काम करने के अपने बुरे अनुभव का खुलासा किया। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

‘एक अनुभव भी सुखद नहीं थे’

विज्ञापन

हाल ही में अभिनेत्री मदालसा शर्मा पिंकविला से एक बातचीत में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम के अनुभवों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘एक अनुभव भी सुखद नहीं थे मेरे वहां पर। फिर मुझे लगा कि मैं नहीं कर पाऊंगी और वह रास्ता मैं नहीं अपना पाऊंगी।’ 


मदालसा ने क्यों छोड़ी साउथ इंडस्ट्री?
आगे बातचीत में अभिनेत्री ने कहा, ‘कास्टिंग काउच और वो सब। मुझे लगता है कि यह हर जगह है । मुझे साउथ में थोड़ी निराशा हुई थी। कोई अनुभव नहीं है, लेकिन एक बातचीत ने मुझे असहज कर दिया था। मुझे याद नहीं है, मैं 17 साल की थी, कुछ साल हो गए हैं। लेकिन, मुझे याद है कि मुझे असहज महसूस हुआ और मैं बस बाहर चली गई, और मैंने खुद से कहा, चलो अब बॉम्बे वापस चलते हैं।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में कैसे हुई अरशद वारसी की एंट्री? एक्टर का खुलासा, बोले-'मैंने स्क्रिप्ट तक नहीं पढ़ी थी'


अपने फैसलों पर जीती हैं एक्ट्रेस
अभिनेत्री ने अपने जीवन के लक्ष्यों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘हर इंसान का एक लक्ष्य होता है, जिससे वो कहीं पहुंचने का सपना देखता है। मेरा लक्ष्य महत्वाकांक्षा है, सब कुछ है, मगर वो उतना ज्यादा नहीं है कि मैं उसको खुद पे हावी होने दूं। मुझे क्या चाहिए, क्या नहीं चाहिए और किस कीमत पर चाहिए। मेरे फैसले उसी के आधार पर हैं।’


एक नजर मदालसा शर्मा के जीवन पर
मदालसा शर्मा ने साल 2009 में तेलुगु फिल्म 'फिटिंग मास्टर' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई साउथ फिल्में की। फिर एक्ट्रेस ने 'अनुपमा' सीरियल में काम करके खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि अब उन्होंने अनुपमा सीरियल छोड़ दिया है। हाल ही में उन्हें 'द बंगाल फाइल्स' फिल्म में देखा गया था। साथ ही आपको बताते चलें कि अभिनेत्री, एक्टर मिमोह चक्रवर्ती की पत्नी और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें