लैरी से मैकाले कल्किन की पहली मुलाकात
शो के होस्ट इवांस ने पूछा 'क्या यह सच है कि आपका स्टंट डबल बहुत ही छोटी हाइट का 30 साल का आदमी था?'
इस पर मैकाले कल्किन ने कहा 'हां उसका नाम लैरी था और मैंने उसे पहली बार कपड़ों के अपार्टमेंट में देखा था। मैंने कपड़े बदले और बाहर निकला, तो वहां एक लड़का था लैरी, जिसने बिल्कुल मेरी तरह कपड़े पहने थे। मैंने उनसे कहा ओह लैरी कैसे हो? इस पर उसने जवाब दिया मैं अच्छा हूं। मैं लैरी हूं स्टंटमैन। उसने मेरी तरफ देखा और कहा तुम्हें क्या लगता है मेरी उम्र कितनी है? मैंने कहा- यह तो बहुत ही अजीब सवाल है। मैं नौ साल का था। तो मैंने सोचा वह 13 के होंगे'। मैं जब कहा कि क्या आपकी उम्र 13 है तो वह हंस पड़े।'
यह खबर भी पढ़ें: Raksha Bandhan: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुई बहन श्वेता, रक्षा बंधन पर लिखी बेहद भावुक पोस्ट