सलमान खान का प्राइवेट वीडियो लीक
- फोटो : सोशल मीडिया
डिनर टेबल पर चिट-चैट करते दिखे भाईजान
सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में वे डिनर कर रहे हैं। सलमान खान एक निजी गैदरिंग में खाना खाते दिख रहे हैं और साथ बैठे लोगों से चिट-चैट हो रही है। इसे देखकर लग रहा है कि यह वीडियो किसी ने छिपकर बनाया हो और ऑनलाइन लीक हो गया है। इसके बाद सलमान खान के फैंस की चिंता बढ़ गई है। नेटिजंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।
फैंस ने उठाया सवाल, कहा- 'ये कहां तक सही'?
सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। अधिकांश लोगों की चिंता ये है कि आखिर घर के अंदर से यह वीडियो इस तरह लीक कैसे हुआ? यह बहुत बड़ी बात है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'एक्टर की पर्सनल लाइफ का इस तरह सोशल मीडिया पर वायरल करना आखिर कहां तक सही है'?
फैंस को हुई भाईजान की चिंता
एक तरफ कुछ फैंस सलमान खान की प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं तो कुछ लोग वीडियो में सलमान खान को देखकर चिंतित हो रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'सलमान खान बहुत ही टूटे हुए और इमोशनल नजर आ रहे हैं'।
सलमान खान का वर्क फ्रंट
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' है। इसके अलावा उन्होंने निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ एक आगामी पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर की शूटिंग शुरू कर दी है। इसमें सलमान के साथ नयनतारा मुख्य भूमिका में होंगी। बता दें कि बीते दिनों सलमान खान मुंबई में एक अस्पताल के बाहर पैपराजी पर जमकर नाराज हुए थे। वजह ये थी कि फोटोग्राफर्स ने ट्रैफिक सिग्नल से लेकर अस्पताल तक उनका पीछा किया था। अभिनेता, अपने किसी करीबी को देखने अस्पताल गए थे। सलमान खान की नाराजगी के बाद पैपराजी ने सामूहिक रूप से उनसे माफी मांगी थी। एक्टर ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए पैप्स को माफ कर दिया था।