सांत्वना देने वालों को कहा शुक्रिया
अल्लू अर्जुन ने आज सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने दादी की प्रार्थना सभा की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन लोगों का आभार व्यक्त किया है, जो वहां पहुंचे। अल्लू ने लिखा है, 'हमारा परिवार आपके प्यार, प्रार्थनाओं और संवेदनाओं के लिए तहे दिल से आभारी है। हम तहे दिल से आपका शुक्रिया अदा करते हैं। अल्लू परिवार'।
चिरंजीवी, रामचरण भी पहुंचे
अल्लू अर्जुन ने प्रार्थना सभा की कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की हैं। एक तस्वीर में चिरंजीवी को देखा जा सकता है। बता दें कि मेगास्टार चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन के फूफा हैं। चिरंजीवी की शादी, अल्लू की बुआ सुरेखा से हुई है। अल्लू की दादी की प्रार्थना सभा में पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी पहुंचे। उनकी तस्वीर शेयर करते हुए अल्लू ने लिखा है, 'आपके सहयोग और संवेदनाओं के लिए आभार'।
94 वर्ष की आयु में हुआ अल्लू कनकरत्नम का निधन
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण भी पहुंचे। इसके अलावा केटीआर (केटी रामराव) भी प्रार्थना सभा में पहुंचे, जिनका अल्लू अर्जुन ने आभार जताया है। बता दें कि अल्लू कनकरत्नम 94 वर्ष की थीं। वे उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं।