'लुक्खे' सीरीज
वेब सीरीज 'लुक्खे' इस वीक रिलीज हो रही है। यह एक म्यूजिक क्राइम-सस्पेंस सीरीज है। इसमें राशि खन्ना, पलक तिवारी, किंग जैसे सितारे हैं। किंग इसके जरिए एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। राशि खन्ना खाकी वर्दी पहने नजर आएंगी। वे पुलिस ऑफिसर गुरबानी का रोल निभा रही हैं। क्राइम, ड्रग्स, म्यूजिक और बदले की भावना पर आधारित इस सीरीज में एक्शन भी भरपूर है। इसका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। वेब सीरीज 'लुक्खे' 08 मई 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
'डकैत'
सिनेमाघरों के बाद फिल्म 'डकैत' अब ओटीटी पर आ रही है। आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म 8 मई 2026 से प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मगर, 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' जैसी फिल्मों के सामने टिक नहीं पाई।
लव इंश्योरेंस कंपनी
यह तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। 10 अप्रैल 2026 को यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आएगी। 6 मई 2026 से यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
'वाझा 2'
मलयालम फिल्म 'वाझा 2' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। 2 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। दर्शकों से इसे खूब प्यार मिला। सविन एसए के निर्देशन में बनी यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। यह साल 2024 की हिट फिल्म का सीक्वल है। 08 मई से 'वाझा 2' को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। यह फिल्म चार दोस्तों के जीवन पर आधारित है।