67 की उम्र में आज भी लकी अली कॉन्सर्ट करते रहते हैं। हाल ही में कॉन्सर्ट में गाते वक्त सिंगर इमोशनल हो गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जिंदगी से जुड़ा राज किया शेयर
बीते कॉन्सर्ट में गाना गाते वक्त लकी अली भावुक नजर आए। उन्होंने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है, जिसमें दर्शकों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं, मैं आप सब से प्यार करता हूं। लेकिन एक दिन मुझे जाना ही है। मैं आपको इसके लिए तैयार नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं खुद इसके लिए तैयार हूं।’
लकी अली ने इस दौरान अपनी जिंदगी से जुड़ी एक राज की बात भी शेयर की। उन्होंने बताया कि जब भी वह कहीं सफर करते हैं, तो अपने साथ ‘इहराम’ रखते हैं, जो एक तरह का कफन होता है। उन्होंने कहा, ‘जब भी मैं यात्रा करता हूं, अपने साथ इहराम रखता हूं, जो मेरा कफन है। मैं तो कहता हूं कि मैं जहां भी मर जाऊं मुझे वहीं गाड़ देना।’