फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कलाकारों ने सतीश शाह को कुछ यूं किया याद, बोले- ‘हम साथ साथ हैं’ में प्रीति के पिता बन जीता था दिल

Mon, 27 Oct 2025 09:40 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Satish Shah: दिग्गज अभिनेता सतीश शाह के निधन से हर कोई दुखी है। इसी कड़ी में कुछ युवा कलाकारों ने उन्हें खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। 

विज्ञापन
सतीश शाह को युवा कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के कुछ युवा कलाकारों के एक समूह ने दिग्गज अभिनेता सतीश शाह को श्रद्धांजलि दी। कलाकारों ने हाथ से बनाए गए चित्रों और पोस्टर के माध्यम से दिवंग अभिनेता को सम्मानित किया तथा भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में उनके योगदान को भी याद किया। 

सतीश शाह के काम को प्रेरणादायक बताया

विज्ञापन

एएनआई से बात करते हुए एक कलाकार ने बताया कि यह लाखों लोगों को हंसाने वाले एक कलाकार को याद करने का उनका तरीका है। सतीश शाह के काम को उन्होंने प्रेरणादायक बताया। साथ ही उसने कहा, ‘कलाकार होने के नाते, हम पेंटिंग के जरिए एक महान कलाकार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मैं उनकी हास्य भूमिकाओं से प्रेरित था।’
 



हम साथ साथ हैं में दिवंगत एक्टर की भूमिका को किया याद
एक अन्य कलाकार, ने सतीश शाहर के अभिनय की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "कला के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि देने का यह हमारा एक छोटा सा प्रयास है। मुझे "हम साथ साथ हैं" में प्रीति के पिता की उनकी भूमिका बहुत ही मार्मिक लगी। मुझे उनकी सादगी और उनके द्वारा निभाए गए किरदार बहुत पसंद आए, जिन्हें हम अपने परिवार के साथ देखने का आनंद ले सकते हैं।"
विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: पीयूष पांडे के अंतिम संस्कार में हंस रही थीं भांजी इशिता? ट्रोल हुईं तो आलोचकों को अब दिया करारा जवाब

एक नजर सतीश शाह के करियर पर
सतीश शाह ने चार दशक के अपने सिनेमाई करियर में कई चर्चित फिल्मों और टीवी शो में अपने कॉमिक किरदारों से घर-घर में पहचान बनाई। एक्टर की अलग-अलग तरह की फिल्मों में सैटिरिकल ब्लैक कॉमेडी 'जाने भी दो यारों' (1983), 'हम साथ-साथ हैं', 'मैं हूं ना', 'कल हो ना हो', 'कभी हां कभी ना', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'ओम शांति ओम' और 'शादी नंबर 1' जैसी पॉपुलर हिट फिल्में शामिल हैं। सिनेमा में यादगार रोल अदा करने वाले सतीश शाह ने सीरियल 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में इंद्रावदन साराभाई का किरदार अदा किया, जो उनका आइकॉनिक रोल साबित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें