Zeenat Aman Praise Alia Bhatt Look: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने शुक्रवार को फिल्म 'लव एंड वॉर' से अपने लुक की झलक फैंस को दिखाई। इस पर दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने भी रिएक्शन दिया और आलिया की तारीफ की। आइए जानते हैं कि 70 के दशक की अभिनेत्री ने क्या कहा।
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लव एंड वॉर' का दर्शक बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। यह मूवी अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली है। ऐसे में मेकर्स लगातार इसका बज बना रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ऐसे में गुरुवार को मेकर्स ने पहले रणबीर के किरदार के पोस्टर जारी किए और फिर शुक्रवार को आलिया भट्ट के पोस्टर रिलीज किए गए।
विज्ञापन
जिन्हें देख के पता चलता है कि अभिनेत्री फिल्म में डांसर की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकती हैं। आलिया का लुक वायरल होते ही कई सितारों ने उनकी तारीफ की, लेकिन सबसे ज्यादा जीनत अमान की प्रतिक्रिया ने लोगों का ध्यान खींचा।
जीनत अमान
- फोटो : इंस्टाग्राम@thezeenataman
आलिया के लुक ने जीता जीनत अमान का दिल
जीनत अमान ने पहले आलिया भट्ट के कैबरे लुक वाले पोस्टर पर कमेंट करते हुए अभिनेत्री की तारीफ की। दिग्गज एक्ट्रेस ने लिखा, 'वाह आखिरकार संजय लीला भंसाली ने शो गर्ल को पेश कर ही दिया।' इसके बाद आलिया ने भी जीनत अमान के कमेंट का जवाब दिया।
एक्ट्रेस ने लिखा, 'थैंक यू सो मच जीनत मैम। हमने सेट पर आपके बारे में बहुत ज्यादा बातें की, इसलिए ये एक्सट्रा स्पेशल लग रहा है।' सिर्फ इतना ही नहीं, जीनत अमान ने आलिया को पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया और उसके कैप्शन में लिखा, '70 का दशक वापस आ गया है और कैबरे इससे बेहतर कभी नहीं लगा।'
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
इन सितारों ने भी की आलिया के लुक की तारीफ
जीनत अमान के अलावा कई अन्य सितारों ने भी आलिया भट्ट के लुक की तारीफ की। उनकी मां सोनी राजदान ने लिखा, 'डायनामाइट।' ऐल्फा में उनकी को-स्टार रहीं शरवरी ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आइकॉनिक।' सास नीतू कपूर ने लिखा, 'अब दोबारा नहीं।' इनके अलावा रिद्धिमा कपूर, भूमि पेडनेकर सहित और सितारों को एक्ट्रेस का लुक पसंद आया।