फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lokesh Kanagaraj: निर्देशक लोकेश ने तमिल एक्टर को बचाया, इलाज के दौरान डॉक्टर ने दी ये सलाह

Fri, 18 Apr 2025 01:14 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lokesh Kanagaraj Rescues Tamil Actor: हाल ही में तमिल एक्टर श्रीराम नटराजन ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह काफी दुबले नजर आ रहे थे। ऐसे में यूजर्स ने लोकेश कनगराज से गुजारिश की थी कि वह नटराजन की मदद करें। अब लोकेश ने इस पर अपडेट दिया है।
विज्ञापन
श्री, लोकेश कनगराज - फोटो : सोशल मीडिया से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल एक्टर श्रीराम नटराजन जिन्हें श्री के नाम से जाना जाता है तब सुर्खियों में आ गए जब वह एक्स पर यौन संबंधित कंटेट शेयर करने लगे। नटराजन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो शेयर की जिसमें वह काफी दुबले पतले नजर आए। कई यूजर्स ने उनकी सेहत पर हैरानी जताई। कई यूजर्स ने फिल्म निर्माता लोकेश कनगराज से गुजारिश की कि वह श्रीराम नटराजन की मदद करें। अब खबर आ रही है कि लोकेश कनगराज ने नटराजन के बचाव के लिए कुछ कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

लोकेश ने जारी किया अपडेट
शुक्रवार को लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि श्रीराम नटराजन को ढूंढ लिया गया है और उनका इलाज शुरू हो चुका है। लोकेश ने यह नहीं बताया कि नटराजन का किस चीज का इलाज चल रहा है। लोकेश ने जानकारी दी है कि डॉक्टर ने नटराजन को हिदायत दी है कि वह फोन और सोशल मीडिया से दूर रहें।
लोकेश ने लोगों से अपील की है कि श्री के बारे में कोई भी अफवाह न फैलाएं। 
Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने इस बात के लिए की युजवेंद्र चहल की तारीफ, शेयर की 16 साल पुरानी तस्वीर

नटराजन ने शेयर किया था वीडियो
हाल ही में श्रीराम नटराजन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की थी जिसमें वह काफी दुबले नजर आए थे। इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए कई फैंन ने तमिल एक्टर से पूछा था कि आखिर वह इतने दुबले क्यों हैं? यूजर्स ने पूछा है कि क्या उन्हें कोई लंबी बीमारी है? क्या वह नशा करते हैं? क्या वह अवसाद के शिकार हैं? श्रीराम नटराजन के फैंस ने उनके करीबी लोकेश कनगराज से गुजारिश की थी कि वह उनका ख्याल रखें। श्रीराम नटराजन आखिरी बार 2023 में फिल्म 'इरुगापात्रु' में नजर आए थे।

 
विज्ञापन

अच्छा रहा फिल्मी सफर
श्रीराम नटराजन का फिल्मी सफर काफी अच्छा रहा है। उन्होंने बालाजी शक्तिवेल की फिल्म 'वजहक्कु एन्न 18/9' में अभिनय किया है। इसके बाद  'ओनायुम आट्टुकुट्टियुम' और 'सोन पापड़ी' में नजर आए थे। इन फिल्मों की काफी तारीफ हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें