इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर एलान किया है कि 'लोका चैप्टर 1' जल्द ही जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। प्लेटफॉर्म ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा है 'एक नए ब्रह्मांड की शुरुआत। लोका चैप्टर 1 जल्द आ रही है।' हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी स्ट्रीम की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्म 17 अक्टूबर, 2025 से स्ट्रीम हो सकती है। फैंस ने सोशल मीडिया पर मांग की है कि इसे हिंदी और दूसरी भाषाओं में स्ट्रीम किया जाए।
कल्याणी ने निभाया सुपरहीरो का किरदार
डोमिनिक अरुण द्वारा निर्देशित और लिखित, इस फिल्म का निर्माण दुलकर सलमान ने अपने बैनर वेफेरर फिल्म के तहत किया था। कल्याणी प्रियदर्शन ने इसमें एक सुपहीरो का किरदार निभाया है। इस फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन के साथ, नासलेन, चंदू सलीम कुमार, अरुण कुरियन और सैंडी मास्टर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
यह खबर भी पढ़ें: जुबीन गर्ग निधन मामले में आया ताजा अपडेट, करीबी लोगों समेत 5 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया