फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: मंडी सीट से कंगना रणौत जीतीं, अनुपम खेर ने दी बधाई, बोले- 'मेहनत करो तो कुछ भी हो सकता है'

Tue, 04 Jun 2024 05:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रणौत हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ी हैं। आज रुझानों में जीत की रेस में अभिनेत्री आगे चल रही हैं। उन्हें बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। सबसे पहले अभिनेता अनुपम खेर ने कंगना को बधाई दी है।
विज्ञापन
कंगना रणौत, अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की पंगा गर्ल यानि कंगना रणौत अब राजनीति के मैदान में हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से ताल ठोकी। उन्हें जीत मिली है। उनके प्रशंसकों और करीबियों के बीच खुशी का माहौल है। इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर भी शामिल हैं। अनुपम खेर ने कंगना रणौत को बधाई दी है। उन्होंने अभिनेत्री के लिए एक खास पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन

 

अनुपम खेर ने थपथपाई कंगना की पीठ
अनुपम खेर ने एक वीडियो साझा की है। इसमें कंगना की चुनाव प्रचार के दौरान की तस्वीरें जोड़ी गई हैं और बैकग्राउंड में जुगनी गाना चल रहा है। इसके साथ उन्होंने कंगना की तारीफ में कैप्शन लिखा है। अभिनेता ने लिखा है, 'मेरी प्यारी कंगना! इस प्रचंड जीत पर बधाई! तुम और रॉकस्टार हो। तुम्हारी यात्रा बहुत प्रेरक है'।
Elle Fanning: 'बैडलैंड्स' में अभिनय करने को तैयार अभिनेत्री एली फैनिंग, इस दिन से शुरू होगा फिल्म पर काम
 

अभिनेत्री की तारीफ में लिखी ये बात
अनुपम खेर ने कंगना के लिए आगे लिखा है, 'तुम्हारे लिए, मंडी के लोगों के लिए और हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए बेहद खुशी है। आपने बार-बार साबित किया है कि अगर कोई फोकस रहे और कड़ी मेहनत करे तो कुछ भी हो सकता है! जय हो!
Lok Sabha Election Result Live: बीजेपी से आगे चल रहीं हेमा मालिनी और कंगना, कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर पीछे
 
विज्ञापन

2006 में किया बॉलीवुड डेब्यू
कंगना रणौत के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 2006 में बॉलीवुड में डेब्यू किया और लगातार संघर्ष करते हुए उन्होंने इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया। कंगना लगभग 18 साल से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। फिल्म 'क्वीन' में अपने जबरदस्त अभिनय के कारण कंगना को बॉलीवुड की क्वीन भी कहा जाता है। उनकी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' है।
Thalapathy Vijay: थलापति विजय के 50वें जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा स्पेशल गिफ्ट, सुपरहिट फिल्म फिर से होगी रिलीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें