विकास गुप्ता ने क्यों लगाई शिल्पा की क्लास?
विकास गुप्ता शो में हाल ही में शिल्पा शिंदे के विजिटर बनकर आए। विकास गुप्ता ने रियलिटी शो में एंट्री करते ही शिल्पा शिंदे पर नाराजगी जताई। दरअसल, विकास ने शिल्पा शिंदे की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उनसे सवाल किए। शिल्पा ने यह टिप्पणियां अपने साथी कंटेस्टेंट शिवांगी जोशी और राम कपूर को लेकर की थीं। शिल्पा ने शिवांगी की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने और राम कपूर की बॉडी-शेमिंग करने के लिए भी उन्हें आड़े हाथों लिया।
बोले- 'कितनी बदतमीज हैं आप'
शिल्पा के पास पहुंचते ही विकास गुप्ता ने कहा, 'अपनी सीनियर होने के बावजूद अब 'शिल्पा जी' कहलाने की हकदार नहीं हैं। विकास ने अभिनेत्री से कहा, 'कितनी बदतमीज हैं आप, मालूम है? आपने क्या किया है। जो ये लड़की (शिवांगी का जिक्र करते हुए) आपके बगल में खड़ी है। आपने कितनी गंदी बातें बोली उसके बारे में? मतलब इतनी बदतमीजी'?
विकास ने कहा- 'तुम इतनी नेगेटिविटी फैलाती हो'
फिर उन्होंने राम कपूर के बारे में शिल्पा के कमेंट्स का जिक्र किया और कहा, 'आपको सीनियर आर्टिस्ट बोलते हैं, आपने इनके बारे में मैं क्या-क्या बोला है, आपको पता है? उस मोटे के साथ सोऊंगी मैं? यह मजाक उड़ाना नहीं था क्या? आप इस तरह की इंसान हो? जो तुम इतनी नेगेटिविटी फैलाती हो ना उसका कुछ नहीं कर सकता कोई भी। तुम शिल्पा जी नहीं रही अब, तुम सिर्फ शिल्पा हो। याद रखना'।
शिल्पा ने शिवांगी के बारे में क्या कहा था?
विकास ने शिल्पा से शो में शिवांगी जोशी की वर्जिनिटी के बारे में उनके कथित तौर पर किए गए कमेंट्स पर भी सवाल किया। उनसे यह पूछते हुए कि उन्होंने एक्ट्रेस के बारे में क्या कहा था? इस पर शिल्पा ने जवाब दिया, 'इसके बारे में जो बाहर है, मैंने वही बोला'। बता दें कि शो में आने के बाद शिल्पा ने श्रेया कालरा के साथ शिवांगी को लेकर कुछ बातें कीं। इसमें शिवांगी की निजी जिंदगी को लेकर भी कुछ बातें थीं। को-स्टार्स के साथ अफेयर्स और डेटिंग को लेकर अफवाहों की बातें आदि। हालांकि, इस पर होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान ने उन्हें जजमेंट डे पर वॉर्न किया था कि किसी की बाहर की बातों को अंदर न फैलाएं। यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है।