दोनों के बीच क्यों आई 'औकात' की बात?
बहस के बीच शिल्पा शिंदे ने आकांक्षा से कहा, 'यही है तुम्हारी औकात है'। इसके बाद आकांक्षा भी चुप नहीं बैठीं और उन्होंने भी शिल्पा को करारा जवाब देते हुए कहा, 'और, आपकी औकात'। इस पर शिल्पा ने कहा, 'मैं यहां पर हूं, यही मेरी औकात है। तुम लोगों के साथ हूं यही मेरी औकात है'। इस पर आकांक्षा चौधरी ने कहा, 'मैं भी तो आपके सामने ही हूं। इसका मतलब हमारी औकात एक जैसी हुई ना'। शिल्पा शिंदे ने कहा, 'बिल्कुल'। इसके बाद आकांक्षा ने कहा, 'तो बस, ये नौकर-चाकर वाला मेरे सामने मत लाना आज के बाद'।
शिवांगी जोशी को दिया ये ऑर्डर
इतना ही नहीं, शो में इससे पहले शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी को हर्षद चोपड़ा के साथ नहीं बैठने की बात कही थी। दरअसल, शिल्पा शिंदे को शिवांगी जोशी का कंट्रोलर बनाया गया, जिसके बाद शिल्पा ने अपना गेम खेलना शुरू कर दिया। शिल्पा ने शिवांगी को ऑर्डर देते हुए कहा, 'कंट्रोलर होने के नाते मैं आपसे कह रही हूं कि आप हर्षद से कम बात कीजिए। मैंने सिर्फ कम बात करने को कहा है, बिल्कुल बात मत करो ऐसा नहीं कहा, लेकिन मैं आपको हर्षद के साथ कहीं भी बैठा हुआ नहीं देखना चाहती'। इसके बाद शिवांगी काफी इमोशनल हो गईं।