फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' में फिर मचा बवाल; ट्रोल हुए हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा को किया था अभद्र इशारा

Tue, 21 Jul 2026 11:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lock Upp 2 Update: 'लॉक अप सीजन 2' के नए प्रोमो में हर्षद और श्रेया के बीच विवाद हो गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने हर्षद की हरकत पर उन्हें ट्रोल किया। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन
लॉक अप 2 - फोटो : एएनआई, सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'लॉक अप सीजन 2' ने अपने रोजाना के ड्रामे से दर्शकों को बांधे रखा है। जैसे-जैसे यह रियलिटी शो अपने आधे पड़ाव पर पहुंचा है। एक नया विवाद ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गया है। हाल ही में आए प्रोमो में कंटेस्टेंट हर्षद चोपड़ा की आलोचना हो रही है, क्योंकि उन्हें एक बहस के दौरान साथी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा को 'मिडल फिंगर' दिखाते हुए देखा गया।
विज्ञापन


हर्षद ने दिखाई मिडिल फिंगर
मंगलवार को नेटफ्लिक्स की तरफ से शेयर किए गए प्रोमो में, हर्षद को श्रेया से गैंग लीडर की बात सुनने और उनके निर्देशों का पालन करने के लिए कहते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, जब श्रेया उनसे दखल न देने के लिए कहती हैं, तो एक्टर अपना आपा खो बैठते हैं और उन्हें मिडल फिंगर दिखाकर वहां से चले जाते हैं।

लॉक अप 2 - फोटो : एएनआई, सोशल मीडिया
यूजर्स ने किया ट्रोल
प्रोमो रिलीज होने के तुरंत बाद, यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कई यूजर्स ने हर्षद के व्यवहार की आलोचना की। कुछ दर्शकों ने तो उन्हें शो से बाहर निकालने की मांग भी की। एक यूजर ने लिखा 'बचकाना हरकतें करने वाला हर्षद। एकता को उन दोनों (शिवांगी और हर्षद) की फीस का 80% हिस्सा ओवरएक्टिंग के लिए काट लेना चाहिए।' एक अन्य ने कमेंट किया 'मुझे यह इंसान बिल्कुल पसंद नहीं है। प्लीज उसे बाहर निकालो।'

हर्षद ने लगाया आरोप
शो के पहले हफ्ते से ही हर्षद और श्रेया के बीच अनबन चल रही है। इससे पहले, हर्षद ने श्रेया पर उन्हें मैनिपुलेट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था, जबकि श्रेया का कहना था कि उन्होंने बस उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करने की कोशिश की थी।


विज्ञापन

पहले भी हुआ टकराव
घर के अंदर दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार टकराव होता रहा है। इससे पहले के एक एपिसोड में भी, श्रेया की वजह से शिवांगी को परेशान और रोते हुए देखकर हर्षद गुस्से में श्रेया की ओर बढ़े थे। उस घटना की भी ऑनलाइन आलोचना हुई थी और कई दर्शकों ने उनके रिएक्शन को ओवरएक्टिंग कहा था।

रितेश और फराह हैं होस्ट
रितेश देशमुख और फराह खान द्वारा होस्ट किए जा रहे 'लॉक अप सीजन 2' में सेलिब्रिटीज एक जेल-थीम वाले घर में रहते हैं, जहां वे अपने ऊपर लगे आरोपों का सामना करते हुए टास्क में हिस्सा लेते हैं।
इस रियलिटी शो के तीन हफ्ते बचे हैं और यह शनिवार से गुरुवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें