फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharmendra: ‘मुझे अमानवीयता से नफरत है’, पहलगाम आतंकी हमले पर अभिनेता धर्मेंद्र ने जताया दुख

Fri, 25 Apr 2025 04:34 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के तीन दिन बीत जाने के बाद भी लोगों के जेहन से ये अमानवीय घटना का दर्द नहीं निकल रहा है। अब अभिनेता धर्मेंद्र ने इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए इस पर दुख जताया है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का दुख लोगों के जेहन में अभी भी बसा हुआ है। पूरा देश इस हमले को लेकर आहत है और अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहा है। अब बॉलीवुड के दिग्गज वेटरन एक्टर धर्मेंद्र ने भी इस भयावह आतंकी हमले पर दुख जताया है और घटना में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

इंस्टाग्राम इस तरह जताया दुख

विज्ञापन

अभिनेता धर्मेंद्र ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए धर्मेंद्र ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख व्यक्त किया है। अपनी पोस्ट के कैप्शन में धर्मेंद्र ने लिखा, “मुझे अमानवीयता से नफरत है। पहलगाम में हुई क्रूरता के लिए मेरा दिल रोता है। मैं पूरी दुनिया में शांति, प्रेम और मानवता के लिए प्रार्थना करता हूं।”


पर्यटकों पर आतंकियों ने बरसाईं गोलियां
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल की देर शाम आतंकवादियों ने पर्यटकों पर उनका धर्म पूछकर उनपर गोलियां बरसा दी थीं। इस दर्दनाक घटना में तकरीबन 26 लोगों की जान चली गई। इस घटना में आतंकियों ने मासूम निर्दोषों को निशाना बनाया था।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद से सदमे में हैं गायक, एक ने रद्द किया लाइव कॉन्सर्ट तो दूसरे ने टिकट बिक्री की बढ़ाई तारीख

बॉलीवुड के तमाम सितारों ने जताया शोक
इस घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है और लोग निर्दोषों की मौत पर दुख जता रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी तमाम सेलिब्रिटीज ने इस घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है। हर कोई अब सरकार के एक्शन का इंतजार कर रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: Pahalgam Attack: आतंकी हमले से पहले पहलगाम में था यह एक्टर, लोगों से नफरत की बजाय एकजुट होने का किया आग्रह

‘रॉकी और रानी’ की प्रेम कहानी में नजर आए थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट की बात करें तो 89 वर्षीय अभिनेता आखिरी बार 2023 में आई करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें