फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leela Naidu: 14 की उम्र में बनीं मिस इंडिया, ठुकराईं राज कपूर की फिल्म, आखिरी वक्त में हुईं पाई-पाई को मोहताज

Mon, 28 Jul 2025 09:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Leela Naidu Death Anniversary: आज 28 जुलाई को लीला नायडू की पुण्यतिथि है। एक दौर था जब ग्लैमर वर्ल्ड में लीला की खूबसूरती के चर्चे थे। निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए उत्साहित रहते। मगर, लीला का आखिरी वक्त काफी आर्थिक तंगी में बीता। 
विज्ञापन
लीला नायडू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लीला नायडू! एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखने वाली लड़की, जो पढ़ाई में अव्वल रही। संपन्न परिवार से होने के चलते हर ख्वाहिश पूरी होती। कुदरत से खूबसूरती मिली और किस्मत भी ऐसी की महज 14 की उम्र में फेमिना मिस इंडिया का ताज हासिल कर लिया। इंडस्ट्री में बड़े-बड़े निर्माताओं ने फिल्मों के ऑफर दिए। मगर, जीवन के आखिरी दिनों में किस्मत ऐसी रूठी कि पाई-पाई की मोहताज हो गई। सुनने में यह कोई काल्पनिक सी कहानी लग सकती है, मगर यह दिवंगत अभिनेत्री लीला नायडू की जिंदगी का किस्सा है। लीला की पुण्यतिथि पर जानते हैं उनके बारे में...

विज्ञापन

लीला नायडू - फोटो : इंस्टाग्राम
स्विट्जरलैंड से पढ़ाई और फ्रेंच एक्टर से ली अभिनय की तालीम
लीला नाडयू का जन्म 1940 में भारत के बड़े न्यूक्लियर साइंटिस्ट रहे रमैय्या नायडू और फ्रेंच जर्नलिस्ट और इंडोलॉजिस्ट डॉ. मार्थे मांगे से हुई थी। शादी के बाद दोनों मुंबई में बस गए। संपन्न परिवार में जन्मीं लीला का हर शौक माता-पिता पूरा करते। इनका परिवार कुछ वक्त बाद यूरोप शिफ्ट हुआ। लीला स्विट्जरलैंड के एक नामी स्कूल में पढ़ीं। एक्टिंग में दिलचस्पी होने के चलते उन्हें मशहूर फ्रेंच एक्टर जीन रेनोर से एक्टिंग क्लास दिलाई गईं। लीला ऐसी बला की खूबसूरत थीं कि जो भी उन्हें देखता उनके मोहपाश में बंध जाता।

लीला नायडू - फोटो : इंस्टाग्राम
बड़े-बड़े मेकर्स ने दिए फिल्मों के ऑफर, मगर लीला ने पढ़ाई को दी तवज्जो
लीला जब किशोर उम्र में थीं तब उनका परिवार एक बार फिर मुंबई आया। इसी दौरान लीला ने महाराष्ट्र से फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया। तब उनकी उम्र सिर्फ 14 साल थी। उन्होंने यह खिताब अपने नाम कर लिया। फेमिना मिस इंडिया का ताज जीतकर वे खूब चर्चा में थी हीं, साथ ही उसी दौरान वोग मैग्जीन की दुनियाभर में 10 सबसे ज्यादा खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में भी लीला नायडू का नाम था। उनके पास फिल्मों के ऑफर आने लगे, लेकिन उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए इनकार कर दिया। 

'अनुराधा' फिल्म में लीला नायडू - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म से किया डेब्यू
फिल्म जगत के कई दिग्गज अभिनेता, फिल्म निर्माता-निर्देशक लीला की खूबसूरती से प्रभावित थे, जिनमें से एक नाम राज कपूर का भी था। उन्होंने लीला को फिल्मों में लेने के लिए प्रस्ताव दिए। मगर, लीला ने एक या दो बार नहीं, बल्कि तीन बार उनके ऑफर ठुकरा दिए। हालांकि 1960 में ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'अनुराधा' से लीला नायडू ने अपना डेब्यू किया। ये फिल्म सफल तो नहीं हुई लेकिन लीला नायडू की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई। इसके साथ ही इस फिल्म से मेकर्स की भी चांदी हो गई क्योंकि असफल होने के बाद भी इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद लीला नायडू के पास फिल्मों की झड़ी ही लग गई, लेकिन लीला नायडू ने बहुत ही गिनी चुनी फिल्में कीं।

लीला नायडू - फोटो : इंस्टाग्राम
इंग्लिश फिल्मों में भी किया था काम
लीला नायडू ने कुछ इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा वह विदेश से आई कई फिल्मों को अपनी आवाज में डब भी किया करती थीं। लीला नायडू पेशेवर जिंदगी जितनी शानदार रही, निजी जिंदगी में उन्हें उतने ही दर्द और कष्ट झेलने पड़े। मात्र 17 साल की उम्र में ही लीला नायडू ने ओबेरॉय हॉटल के मालिक के बेटे तिलक ओबेरॉय से शादी कर ली थी। शादी के वक्त तिलक एक्ट्रेस से उम्र में 16 साल बड़े थे और 33 साल के थे। लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली। बताया जाता है था कि वह लीला नायडू के साथ काफी बुरा बर्ताव करते थे, लेकिन एक्ट्रेस ने कभी भी इसे सबके सामने जाहिर नहीं होने दिया। तिलक के साथ लीला की दो बेटियां हुईं। शादी के कुछ साल बाद ही लीला नायडू का पति से तलाक हो गया। 

लीला नायडू - फोटो : इंस्टाग्राम
जिंदगी को दिया दूसरा मौका, मगर यहां भी मिला धोखा
पहली शादी टूटने के बाद लीला ने जिंदगी को दूसरा मौका दिया। मगर, यहां भी उन्हें धोखा ही नसीब हुआ। तलाक के बाद लीला ने मुंबई के रहने वाले एक कवि से शादी की, लेकिन इस बार भी शादी के मामले में उनकी किस्मत अच्छी नहीं रही और दूसरी शादी भी दो दशक बाद टूट गई। दूसरी शादी टूटने के साथ ही लीला नायडू भी बुरी तरह से टूट गईं और उन्होंने खुद को सभी से अलग कर लिया। वह गुमनामी में जिंदगी बिताने लगीं, यहां तक कि लीला नायडू ने घर से निकलना भी बंद कर दिया। बताया जाता है कि उन्होंने खुद को नशे में डुबों लिया था।
विज्ञापन

लीला नायडू - फोटो : सोशल मीडिया
आर्थिक तंगी में बीता आखिरी वक्त
साल 1991 में पिता की मौत के बाद उनकी जमीन के लिए लीला नायडू ने कानूनी लड़ाई लड़ी और अपनी जमा पूंजी भी उसमें लगा दी। देखते ही देखते उनके सारे पैसे खत्म हो गए और वह आर्थिक तंगी का भी शिकार हो गईं। इसकी वजह से उन्हें अपने घर में किरायेदार रखने पड़े ताकि घर का खर्च चल सके। आखिरकार एक दिन वो इस दुनिया से चल बसीं। साल 2009 में उन्हें इन्फ्लूएंजा की बीमारी हुई, जिसकी वजह से उनके फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया और उनकी मौत हो गई। आज लीला नायडू भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी एक्टिंग विरासत फिल्मों के रूप में आज भी हमारे बीच है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें