फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thug Life: कमल हासन की 'ठग लाइफ' पर आया ताजा अपडेट, इस अभिनेता की हुई फिल्म में एंट्री

Mon, 27 May 2024 12:52 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अशोक सेलवन - फोटो : इंस्टाग्राम @ashokselvan
विज्ञापन

सुपरस्टार कमल हासन की कई बड़ी फिल्में रिलीज की लाइन में लगी हुई है। कमल अपनी आने वाली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' और 'इंडियन 2' के अलावा 'ठग लाइफ' से भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से 'ठग लाइफ' को लेकर बड़ी तेजी से नई-नई जानकारी सामने आ रही है। इसी बीच 'ठग लाइफ' से जुड़ा एक और ताजा अपडेट आ चुका है, जो एक अभिनेता की फिल्म में एंट्री को लेकर है।

विज्ञापन


Rubina Dilaik: एक्स अकाउंट के हैक होने पर रुबिना का फूटा गुस्सा, बोलीं- आप सोशल मीडिया पर सुरक्षित महसूस..

'ठग लाइफ' में दिखेंगे अशोक सेलवन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता अशोक सेलवन भी 'ठग लाइफ' में अभिनय करते नजर आएंगे। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "आज का दिन यादगार दिनों में से एक है। चमत्कार होते हैं।" अशोक के इस ट्वीट को उनकी 'ठग लाइफ' फिल्म में एंट्री से जोड़कर देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो अशोक ने यूजर की ओर से फिल्म में शामिल होने के बधाई वाले कंमेट को लाइक भी किया है। बता दें कि अशोक सेलवन इससे पहले 'पोन ओन्ड्रू कांडेन' फिल्म में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Taha Shah: कान फिल्म फेस्टिवल में कॉन्टैक्ट्स बनाने गए थे 'ताजदार', बोले- काम के लिए मैं संघर्ष करता रहूंगा

36 साल बाद साथ काम कर रहे हैं कमल हासन और मणिरत्नम 
'ठग लाइफ' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म इसलिए खास है क्योंकि 36 साल के बाद कमल हासन और मणिरत्नम एक साथ काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि कमल हासन ने 'ठग लाइफ' में तीन रोल अदा किए हैं। इस फिल्म में कमल हासन के अलावा तृषा, जोजू जॉर्ज, अभिरामी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जयम रवि और गौतम कार्तिक समेत कई कलाकार नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'मिर्जापुर' वेब सीरीज में काम करने वाले अली फजल और पंकज त्रिपाठी भी इसमें काम कर रहे हैं। 'ठग लाइफ' को अगले साल रिलीज किया जाएगा। फिल्म को एआर रहमान ने अपनी धुनों से सजाया है। फिल्म का निर्माण मद्रास टॉकीज, रेड जाइंट मूवीज और राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा किया गया है।

Apna Adda 13: हजार ऑडिशन देकर मैं बन ही गई हीरोइन, पापा की हां के इंतजार में बीत गए कई साल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें