फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunjay Kapur Death: इस दिन होगा करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का अंतिम संस्कार, जानें पूरी डिटेल

Thu, 19 Jun 2025 08:05 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunjay Kapur Funeral: मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का बीते दिनों दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अब उनके अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन
करिश्मा कपूर और संजय कपूर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने उद्योगपति संजय कपूर का हाल ही में निधन हो गया था। 12 जून को यूके में पोलो खेलने के दौरान उनका हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था, जिसके बाद से कारोबारी जगत और उनके करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई है। अब बिजनेसमैन के अंतिम संस्कार के बारे में जानाकारी सामने आ रही हैं। आइए जानते हैं क्या है अपडेट। 

कब होगा अंतिम संस्कार? 

विज्ञापन

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को दिवंगत संजय कपूर के परिवार ने एक प्रेस नोट जारी कर उनके अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार यानी कि 19 जून को शाम 5 बजे लोधी रोड श्मशान घाट, नई दिल्ली में होगा। बिजनेसमैन संजय कपूर के अंतिम संस्कार और शोक सभा की जानकारी सोशल  मीडिया पर भी वायरल हो रही है, जिसमें उनकी प्रार्थना सभा 22 जून को होने की बात कही जा रही है। 
 


कैसे हुई थी मौत?
लंदन में हो रहे पोलो मैच के दौरान संजय अचानक गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बिजनेसमैन ने गिरने से पहले कहा कि उन्होंने कुछ निगल लिया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि संजय कपूर ने खेल के दौरान एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिस कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा। हालांकि, उनकी कंपनी द्वारा जारी ऑफिशियल बयान में मौत का कारण सिर्फ हार्ट अटैक बताया गया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Anuj Sachdeva: परिणीति चोपड़ा के पति से इंस्पायर है 'छल कपट' का ये किरदार, अनुज बोले- उनकी संसद वाली स्पीच देखी


करिश्मा कपूर से रहा 11 वर्षों का साथ
संजय कपूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। दोनों ने साल 2003 में शादी की थी, फिर 11 वर्षों के बाद यानी 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया था और अलग हो गए थे। दोनों से दो बच्चे भी हैं एक बेटी समायरा और बेटा कियान।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें