श्वेता सिंह और सुशांत सिंह राजपूत के बचपन की तस्वीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बहन की गुड़िया से खेलते थे सुशांत
श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। कुछ बचपन की तस्वीरें हैं, जिनमें सुशांत सिंह राजपूत और वे नजर आ रहे हैं। सुशांत अपनी बहन की गुड़िया से खेल रहे हैं। वहीं, एक तस्वीर में वे रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे हैं।
श्वेता सिंह ने लिखा है, 'मुझे आज भी वह दिन याद है... तुम्हारे साथ अपने सारे खिलौने शेयर करके मुझे कितनी खुशी मिलती थी। मेरी इकलौती गुड़िया, वह छोटा सा किचन सेट जो मुझे तोहफे में मिला था... तुम्हें उनसे खेलते और मजा करते देखकर मुझे और भी ज्यादा खुशी मिलती थी।
'सुशांत के साथ बराबर बांटती थी कलाकंद'
दिवंगत एक्टर की बहन ने आगे लिखा है, 'लेकिन हां... जब बात मिठाइयों की आती थी, जो हम दोनों को बहुत पसंद थीं, तो मामला कुछ और ही होता था। मैं हमेशा यह देखा करती थी कि हम बिल्कुल बराबर-बराबर बांटें। किसी को ज्यादा न मिले, किसी को कम न मिले। एकदम बराबर होना चाहिए।
इस तस्वीर में मेरा चेहरा देखो जब मैं रक्षाबंधन पर भाई को कलाकंद खिला रही हूं। मुझे याद है कि मैं उसे सिर्फ आधा ही देना चाहती थी। बस वो एक्सप्रेशन देखो। मैं कितनी ध्यान से देख रही हूं कि कहीं वह बड़ा टुकड़ा न खा ले'।
सुशांत सिंह राजपूत और श्वेता सिंह कीर्ति
- फोटो : सोशल मीडिया
लिखा- 'हम सब यहां वैसे ही हैं, जैसे थे'
श्वेता सिंह आगे लिखती हैं, 'ये वो यादें हैं, जिन्हें मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगी। बहुत प्यारी यादें। वैसे भाई... अगले जन्म में, अगर मेरा जन्म हुआ, तो तुम्हें मेरी बड़ी, प्यारी बहन बनना होगा... और मैं वो शरारती, प्यारा बच्चा बनूंगी जो तुम थे।
अगर मैं अपनी जिंदगी के सबसे करीबी पलों में से किसी एक पल को हमेशा के लिए रोक सकती, तो यह पल सबसे खास होता... हम सब यहां हैं। साथ में। बिल्कुल वैसे ही जैसे हम थे... हमेशा के लिए एक परफेक्ट पल में कैद'।
श्वेता सिंह ने आखिर में लिखा है, 'भाई! ईश्वर की गोद में तुम हमेशा महफूज रहो'।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 15 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 34 वर्ष की आयु में वे अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे।