फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरे बेटों...इरफान के बाद तुम ही मेरी जीवन रेखा हो'; मदर्स डे पर दोनों बेटों के लिए सुतापा ने लिखा इमोशनल नोट

Sun, 10 May 2026 10:21 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mother's Day 2026: अभिनेत्री सुतापा सिकदर ने आज 10 मई को मदर्स डे पर अपने दोनों बेटों के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने दोनों का शुक्रिया भी अदा किया है। जानिए क्यों?
विज्ञापन
इरफान खान-बाबिल-अयान-सुतापा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज रविवार को मदर्स डे मनाया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने इस मौके पर दिल छूने वाले पोस्ट शेयर किए हैं। दिवंगत एक्टर इरफान खान की पत्नी और संवाद लेखिका सुतापा सिकदर ने भी एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने दोनों बेटों-बाबिल खान और अयान खान के लिए भावुक कर देने वाली बातें लिखी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुतापा ने शेयर किया वीडियो कोलाज
सुतापा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कुछ थ्रोबैक फोटोज का वीडियो कोलाज पोस्ट किया है। पुरानी तस्वीरों में इरफान भी दिख रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'इरफान और मेरे प्यारे बच्चों। हमने एक लंबा सफर तय किया है। नौ महीने तक तुम दोनों को अपने अंदर रखने के बाद, जब तुम इस दुनिया में आए, तो तुम पर सबका हक था। तुम किसी के पोते थे, किसी के भतीजे, किसी के चचेरे भाई, वगैरह-वगैरह। लेकिन तुम्हें समझने और हर अच्छे-बुरे वक्त में तुम्हारे साथ खड़े रहने की जिम्मेदारी सिर्फ मेरी थी'। 

लिखा- 'इरफान के बाद तुम दोनों ही जीवन रेखा हो'
सुतापा ने आगे लिखा है, 'एक अच्छी मां बनना बहुत मुश्किल होता है। मैंने कोशिश की, लेकिन कई बार नाकाम भी रही। मुझे और ज्यादा कोशिश करने की जरूरत थी, क्योंकि हम चाहते थे कि तुम इस दुनिया में आओ। मुझे पता है कि हर बच्चा चाहता है कि उसकी मां खुश रहे। इसलिए, एक सिंगल मदर होने के बावजूद, मैं कोशिश कर रही हूं और अपनी आखिरी सांस तक कोशिश करती रहूंगी कि चाहे कोई भी मुश्किल आए, मैं खुश रहूं, क्योंकि इरफान के बाद तुम दोनों ही मेरी जीवन रेखा हो और तुम दोनों हमेशा एक-दूसरे का हाथ थामे साथ चलना। मुझे 'हैप्पी मदर्स डे' की ढेर सारी शुभकामनाएं!
 


इस बात के लिए कहा शुक्रिया
सुतापा ने अपने दोनों बच्चों का शुक्रिया भी अदा किया है। वह इसलिए कि दोनों ने मां को सोलो ट्रिप पर जाने की इजाजत जो दी है। सुतापा ने लिखा है, 'इस 'मदर्स डे' पर मुझे अकेले ट्रिप पर जाने देने के लिए तुम दोनों का शुक्रिया'। बता दें कि सुतापा और इरफान के बड़े बेटे बाबिल खान फिल्म इंडस्ट्री में हैं। वे 'कला', 'फ्राइडे नाइट प्लान' जैसी फिल्मों के अलावा 'द रेलवे मेन' सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें