फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलक तिवारी ने मिनी ड्रेस में फैशन वीक के रैंप पर बिखेरा जलवा, दूसरे दिन शो स्टॉपर बनकर लूटी महफिल

Thu, 09 Oct 2025 08:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Palak Tiwari at Lakme Fashion Week: श्वेता तिवारी की बेटी और अभिनेत्री पलक तिवारी ने लैक्मे फीशन वीक में अपने लुक से महफिल लूट ली है। फैशन वीक के दूसरे दिन वे शो स्टॉपर बनी हैं। 
विज्ञापन
पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फिलहाल उनके अलहदा अंदाज की चर्चा लैक्मे फैशन वीक में भी खूब हुई। पलक मिनी ड्रेस पहनकर जब रैंप पर उतरीं तो नजरें ठहर गईं। फैशन वीक के दूसरे दिन पलक शो स्टॉपर बनी हैं। पलक तिवारी ने इस दौरान यह भी बताया कि वे बॉलीवुड की किस अदाकारा के साथ अपना वॉर्डरोब बदलना चाहती हैं? जानिए

विज्ञापन
विज्ञापन

पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
मिनी ड्रेस में पलक का दिलकश अंदाज
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अभिनेत्री पलक तिवारी ने लैक्मे फैशन वीक के दूसरे दिन एनआईएफ ग्लोबल प्रेजेंट्स 'द रनवे' के लिए रैंप वॉक करके सबका ध्यान आकर्षित किया। पलक ने स्टाइलिश लुक में रैंप वॉक किया। वे नेवी ब्लू स्लीवलेस टॉप और मैचिंग मिनी स्कर्ट में नजर आईं। इसके अलावा कलरफुल हैंडमेड बैग से उन्होंने लुक पूरा किया।
 
दीपिका के साथ बदलना चाहेंगी वॉर्डरोब
फैशन वीक में पलक तिवारी से पूछा गया कि वे किसके साथ क्लोसेट बदलना चाहेंगी? इस पर पलक ने तुरंत दीपिका पादुकोण का नाम लिया। साथ ही पलक ने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा कि उनका स्टाइल कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पलक ने कहा कि दीपिका पादुकोण के साथ वॉर्डरोब बदलना चाहेंगी। उन्होंने कहा, 'दीपिका एक सदाबहार स्टाइल आइकन हैं'।

कब तक चलेगा फैशन वीक
पलक के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें बीते दिनों 'रोमियो एस3' में देखा गया। इसमें वे जर्नलिस्ट के रोल में नजर आईं। लैक्मे फैशन वीक 8 अक्तूबर से शुरू हुआ। यह 12 अक्तूबर तक चलेगा। फैशन में क्रिएटिविटी और इनोवेश को सेलिब्रेट करने वाले फैशन वीक में देशभर के नामी डिजाइनर्स और उभरती प्रतिभाओं को एक साथ लाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें