यूजर से भिड़ गई थीं कुशा
बता दें कुछ दिन पहले कुशा ने एक सोशल मीडिया यूजर को भी करारा जवाब दिया, जिसने उनकी एक पोस्ट पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। कुशा ने उस यूजर के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए व्यंग्य में लिखा था कि वह उसकी मानसिक स्थिति के लिए दो साल की थेरेपी का खर्च उठाने को तैयार हैं, ताकि वह महिलाओं की खुशी देखकर खुद को रोक सके और ऐसे नफरत भरे शब्दों का इस्तेमाल न करे।
.
यह खबर भी पढ़ें: पहचाना कौन हैं यह खूबसूरत बला, जिसने अपनी कातिल अदाओं से जीता फैंस का दिल
कुशा कपिला का वर्कफ्रंट
कुशा के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'घोस्ट स्टोरीज', 'प्लान ए प्लान बी', 'सेल्फी', 'थैंक यू फॉर कमिंग' और 'सुखी' जैसी फिल्मों में उनकी मौजूदगी दर्शकों को पसंद आई है। इसके अलावा वह 'मसाबा मसाबा सीजन 2', 'केस तो बनता है' और 'माइनस वन: न्यू चैप्टर' जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।