फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशा कपिला को समय रैना के रोस्ट के बाद लेनी पड़ी थी थेरेपी, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में जाने को लेकर दिया ये जवाब

Mon, 13 Jul 2026 08:30 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kusha Kapila: कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस कुशा कपिला ने आखिरकार उस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है, जो उन्हें कॉमेडियन समय रैना के साथ जोड़कर फिर से चर्चा में ले आया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
कुशा कपिला और समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशा ने साफ कहा कि 2024 में हुए रोस्ट शो के बाद उन्हें जो शर्म और तकलीफ महसूस हुई, उससे बाहर निकलने के लिए उन्हें थेरेपी तक लेनी पड़ी।

स्टोरी पर शेयर किए अपने विचार

विज्ञापन

रविवार को कुशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए वायरल हो रहे कई दावों को गलत बताया। खासकर एक AI वीडियो को लेकर, जिसमें कहा जा रहा था कि कुशा ने खुद समय से उनके शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में आने की बात की थी। इस पर कुशा सीधे मीम अकाउंट्स पर बसर पड़ीं। उन्होंने इस एआई वीडियो को फैक बताया और मीम अकाउंट को थोड़ा थम जाने को कहा। 

उन्होंने ये भी लिखा कि अगर जरूरत पड़ी तो क्या उन्हें उन जोक्स को भी बताना पड़ेगा, जिनकी वजह से वो इतनी नाराज हुईं? कुशा ने बताया कि उस घटना के बाद उन्होंने पार्टियों में जाना तक बंद कर दिया था।

क्या था पूरा मामला?
ये विवाद दिसंबर 2024 का है, जब समय रैना 'द प्रिटी गुड रोस्ट शो' में पहुंचे थे, जिसे कॉमेडियन आशीष सोलंकी होस्ट कर रहे थे। शुरुआत में कुशा के नाम पर हल्के-फुल्के मजाक हुए, लेकिन बात जल्दी ही आगे बढ़ गई। समय ने उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ कहा और उनके पर्सनल लाइफ, यहां तक कि उनके पालतू कुत्ते को लेकर भी मजाक किया और इसे उनके पूर्व पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से जोड़ा गया। 

जब ये एपिसोड रिलीज हुआ, तो लोगों ने इन जोक्स की काफी आलोचना की।

कुशा ने क्या कहा?

विज्ञापन

कुशा ने बताया कि उन्हें पहले से कोई स्क्रिप्ट नहीं दिखाई गई थी। उन्होंने इसे अपनी बड़ी गलती बताया, क्योंकि उन्होंने अपने दोस्तों पर भरोसा किया था। उनके मुताबिक, उस वक्त ये अनुभव ‘बहुत ज्यादा बुरा और इंसानियत से परे’ था। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें बिलकुल पता नहीं था कि आगे क्या होने वाला है। 

अपनी हालिया पोस्ट में कुशा ने साफ कहा, ‘मेरे ऊपर जो जोक्स बनाए गए वो बहुत खराब थे और मैं आज भी मानती हूं कि उन्हें सेंसर किया जाना चाहिए था। मैंने समय और आशीष दोनों को ब्लॉक कर दिया था। उस दिन की शर्म और मजाक से बाहर निकलने में मुझे काफी समय लगा और थेरेपी लगी। मुझे सच में यह लगता है कि मेरे साथ वो रोस्ट कभी नहीं होना चाहिए था’

क्या अब दोस्त हैं कुशा और समय?
इस सवाल पर कुशा ने साफ जवाब दिया- ‘नहीं।’ उन्होंने कहा कि अब उनके और समय के बीच कोई दोस्ती नहीं है और वो कभी भी ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो का हिस्सा नहीं बनेंगी। उन्होंने लिखा, ‘मैं कभी, कभी भी लेटेंट में नहीं जाऊंगी और ना ही जाना चाहती हूं।’

जसलीन रॉयल की पार्टी वाली बात
कुशा ने ये भी साफ किया कि वो जसलीन रॉयल की बर्थडे पार्टी में इसलिए गई थीं क्योंकि उन्हें इनवाइट किया गया था। वहां समय भी मौजूद थे, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उनके बीच सब कुछ ठीक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें