बिग बॉस 19 अब अपने ग्रैंड फिनाले से बस कुछ ही हफ्ते दूर है और खेल आए दिन रोमांचक होता जा रहा है। आज रविवार को शो के वीकएंड का वार में एक और प्रतियोगी घर से विदा ले चुका है। यानी कि अब नौ प्रतियोगियों में से सिर्फ आठ लोग बचे हैं। आखिर कौन है वो कंटेस्टेंट। चलिए जानते हैं।
कुनिका सदानंद हुईं बाहर
हर हफ्ते वीकएंड का वार में कोई ना कोई प्रतियोगी घर से बाहर होता है। हालांकि, पिछले हफ्ते कोई घर से बाहर नहीं गया था। लेकिन आज रविवार को कुनिका सदानंद का बिग बॉस से एविक्शन हो गया। यानी कि उनका खिताब जीतने का सपना टूट चुका है। इस खबर से कई दर्शक खुश हैं, तो कई निराश।
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
बिग बॉस 19 से कुनिका सदानंद के बाहर होने की खबर आते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही है। एक यूजर ने कहा, 'कुनिका जी अच्छी थीं यार मालती और अशनूर से।' दूसरे यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा, 'मैं खुश नहीं हूं क्योंकि इन्हें कबका बाहर हो जाना चाहिए था।' वहीं एक अन्य यूजर ने बोला- 'इन्होंने बहुत कंटेस्टेंट से अच्छा खेला।' एक ने कहा, 'ये तो होना ही थी।' इसके अलावा अन्य यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'बहुत बढ़िया बल्ले-बल्ले।'
यह खबर भी पढ़ें:
शक्तिमान और फ्लाइंग जट्ट की गोद में 'बाहुबली', कृष-जादू कर रहे शॉपिंग; वायरल हुईं हीरोज की पार्टी की तस्वीरें
इन प्रतियोगियों में होगी खिताब की भिड़ंत