फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद: कुनिका ने कंगना को घेरा, बोलीं- ‘सड्डा कुत्ता टॉमी...’; प्रियंका की मां ने भी दी राय

Fri, 28 Aug 2026 03:42 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

kunickaa sadanand On kriti sanon: कृति सेनन के रक्षा बंधन के विज्ञापन विवाद में अब अभिनेत्री कुनिका सदानंद और प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी अपनी- अपनी राय दी। जानें क्या बोलीं कुनिका सदानंद और मधु चोपड़ा।
विज्ञापन
कुनिका सदानंद, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों कंगना रनौत ने कृति सेनन के रक्षा बंधन के विज्ञापन पर उनकी आलोचना की थी। इसके जवाब में कृति ने भी अपनी सफाई पेश की थी। मगर यह मामला अब विवाद बन चुका है। अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने कंगना का एक पुराना एड शेयर किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने काफी कुछ कहा। 

 

क्या बोलीं कुनिका सदानंद?

अभिनेत्री कुनिका सदानंद भी अब रक्षा बंधन के एड वाले मामले में कूद पड़ी हैं। उन्होंने कंगना की आलोचना को आड़े हाथों लिया। इसके साथ ही कंगना का एक पुराना रक्षा बंधन का विज्ञापन पोस्ट किया। इसमें कंगना ने ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन रखी थी। इस पर कुनिका ने कहा…

 

1- कुनिका सदानंद ने सोशल मीडिया पर कंगना के संंबंधित पोस्ट शेयर की।

2- इस पोस्ट में कंगना रनौत के पुराने रक्षा बंधन विज्ञापन की तस्वीर है। 

3- इस फोटो में कंगना ने सिल्वर रंग का ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ है। 

4- इसे लेकर कुनिका ने उनपर निशाना साधते साधा।

5- उन्होंने इस तस्वीर को शेयर कर इसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘मेरा कुत्ता, कुत्ता तेरा कुत्ता टॉमी?’

विज्ञापन

कृति सेनन - फोटो : कृति सेनन, मधु चोपड़ा

मधु चोपड़ा ने अपनी राय जाहिर की

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी कृति सेनन से जुड़े इस मामले में अपनी राय जाहिर की। मुंबई में महिलाओं से जुड़े एक इवेंट में मीडिया से बातचीत में कहा, ‘एक दायरे मेरी बॉडी, मेरी इच्छा करना अच्छा है। मगर दूसरों की भावनाओं का सम्मान भी जरुरी है। यह कपड़े वहां पहने जा सकते हैं जहां यह सब चलता हो। यह भारत है यहां यह सब नहीं चल सकता। हमारे बच्चे भी यह सब पहनते हैं। काम के लिए और शौक के लिए भी कपड़ों को पहना जाता है। मगर सामने देखने वाले को अच्छे लगने चाहिए। यह अच्छा नहीं लगा इसीलिए बातें हो रही हैं।’

विज्ञापन

कृति सेनन - फोटो : वीडियो ग्रैब

क्या था कृति सेनन का विज्ञापन विवाद?

रक्षाबंधन के अवसर पर कृति सेनन ने एक ब्रांड के लिए एड किया था। इसमें वह अपने भाई और अपने पालतू कुत्ते को राखी बंध रही थीं। इस दौरान उन्होंने इंडो-वेस्टर्न स्टाइल में कपड़े पहने थे। आलोचकों ने खास तौर पर कृति के ड्रेस और विज्ञापन में त्योहार को दिखाए जाने के तरीके पर आपत्ति जताई।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें