फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kunal Kamra: कुणाल कामरा फिर मुंबई पुलिस के सामने नहीं हुए पेश, जारी हुआ था तीसरा समन

Sat, 05 Apr 2025 01:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kunal Kamra Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा फिर से चर्चा में हैं। मुंबई पुलिस ने उन्हें तीसरी बार समन भेजा था, लेकिन वह समय पर हाजिर नहीं हुए।
विज्ञापन
कुणाल कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मुंबई पुलिस ने उन्हें तीसरी बार समन भेजा था, लेकिन वह तय समय पर हाजिर नहीं हुए। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। यह मामला महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर की गई उनकी आपत्तिजनक  टिप्पणी से जुड़ा है।

विज्ञापन

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ‘कृष 4’ के डायरेक्शन पर क्या बोले? पिता के बाद संभाल रहे हैं निर्देशक की जिम्मेदारी 

Trending Videos

विधायक की शिकायत पर केस दर्ज
खार पुलिस ने शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर कुणाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में कहा गया कि कुणाल ने अपने शो में शिंदे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की।  कुणाल ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने शिवसेना में 2022 की बगावत को लेकर शिंदे का मजाक उड़ाया था। यह वीडियो 23 मार्च को वायरल हुआ, जिसके बाद शिंदे के समर्थकों ने खार के उस स्टूडियो और होटल में तोड़फोड़ की, जहां शो फिल्माया गया था।
Armaan Malik: सिंगर अरमान मलिक ने घिबली एआई ट्रेंड को बताया घातक, बोले- ‘शुरू हुआ तो लगा मजेदार है, लेकिन अब…’

मिल चुकी है अंतरिम जमानत
मुंबई पुलिस ने कुणाल को 5 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया था। यह तीसरा समन था। इससे पहले दूसरा समन ठुकराने पर खार पुलिस की टीम उनके माहिम स्थित घर पहुंची थी, लेकिन वे वहां नहीं मिले। कुणाल ने इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए मद्रास हाई कोर्ट से 7 अप्रैल तक की अंतरिम जमानत ले रखी है। 
विज्ञापन

कॉमेडियन के खिलाफ कई मामले दर्ज
कुणाल के खिलाफ नासिक ग्रामीण, जलगांव और नासिक (नांदगांव) में तीन एफआईआर भी दर्ज हुई थीं। अब ये सारे मामले खार पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि कुणाल लगातार जांच से बच रहे हैं। दूसरी ओर, कुणाल ने सोशल मीडिया पर इसे अभिव्यक्ति की आजादी का मुद्दा बताया है। उनका कहना है कि हास्य को अपराध की तरह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें