मुकेश खन्ना के बाद अब कुमार विश्वास ने शत्रुघ्न सिन्हा ने और उनकी बेटी पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है और उन पर कमेंट कर के विवाद खड़ा कर दिया है। कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए लोगों को संदेश देते हुए कहा कि अपने बच्चों को रामायण सिखाएं। कुमार विश्वास का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
कुमार विश्वास ने की सोनाक्षी की आलोचना
कुमार विश्वास ने कहा, "अपने बच्चों को रामायण सिखाएं। ऐसा हो सकता है कि आपके घर का नाम 'रामायण' हो, लेकिन कोई और आपके घर की 'लक्ष्मी' छीन ले।" बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नाम "रामायण" है, और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में जहीर इकबाल से शादी की है , जो एक मुस्लिम परिवार से आते हैं। कुमार विश्वास की टिप्पणी को नेटिजेंस ने सिन्हा परिवार के अंतरधार्मिक विवाह पर एक कटाक्ष के रूप में देखा है।
आज के बच्चों को दी यह सीख
कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने से कहा, "अपने बच्चों को सीता जी की बहनें और भगवान राम के भाइयों के नाम याद रखें। एक संकेत दे रहा हूं, जो समझ जाए उनकी तालियां उठें। अपने बच्चों को रामायण पढ़वाई और गीता सुनवाई। अन्यथा ऐसा न हो कि आपके घर का नाम 'रामायण' हो और आपके घर की श्री लक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए।”
मुकेश खन्ना ने किया था ट्रोल
यह पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी सिन्हा को रामायण से अपने संबंध को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा है। दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने अमिताभ बच्चन के होस्ट किए जाने वाले लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में हिंदू महाकाव्य के बारे में एक सवाल का गलत जवाब देने के लिए उनकी आलोचना की थी। कुछ दिनों पहले, मुकेश खन्ना ने हाल ही में एक साक्षात्कार में अपने बयानों को याद किया। सोनाक्षी ने भी मुकेश खन्ना के बयान का पलटवार किया था।