फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील शेट्टी-ऐश्वर्या के बाद अब हाईकोर्ट पहुंचे कुमार सानू, एआई से आवाज और चेहरे की नकल पर जताई आपत्ति

Sat, 11 Oct 2025 05:14 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kumar Sanu Moves to Delhi High Court: अपने पर्सनैलिटी राइट्स के लिए अब सिंगर कुमार सानू ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इससे पहले ऐश्वर्या राय और सुनील शेट्टी भी ऐसा ही कर चुके हैं।
विज्ञापन
कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम @kumarsanuofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज गायक कुमार सानू ने अपनी पहचान, आवाज और गायक शैली के गलत इस्तेमाल के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी आवाज, गाने की शैली, हस्ताक्षर, तस्वीरें और यहां तक कि उनके चेहरे को AI के जरिए कॉपी कर गलत तरह से इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन


एआई से बन रहे हैं फर्जी वीडियो
कुमार सानू ने अपनी याचिका में कहा है कि सोशल मीडिया पर कई लोग उनकी आवाज की एआई क्लोनिंग कर रहे हैं। कुछ वीडियो और ऑडियो क्लिप ऐसे हैं जिनमें उनकी आवाज, स्टाइल और हावभाव की नकल की गई है और उन्हें मज़ाक या मीम्स में बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे उनकी छवि खराब हो रही है और उनकी कला का व्यावसायिक दुरुपयोग भी हो रहा है।

सिंगर का कहना है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इन फर्जी वीडियो से राजस्व भी कमाया जा रहा है। इन वीडियोज में उन्हें अशोभनीय हास्य का हिस्सा बना दिया गया है, जो उनकी मेहनत और साख पर चोट है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा के बाद अब रश्मिका मंदाना के हाथ में दिखी इंगेजमेंट रिंग, फैंस बोले- अब तो खबर पक्की

कोर्ट से मांगा है प्रतिबंधात्मक आदेश
कुमार सानू की याचिका पर न्यायमूर्ति मनीत प्रीतम सिंह अरोड़ा 13 अक्टूबर को सुनवाई करेंगी। याचिका में कहा गया है कि किसी को भी उनकी आवाज़, स्टाइल, फोटो या हस्ताक्षर का बिना अनुमति उपयोग करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के काम "फॉल्स एंडोर्समेंट" यानी झूठे प्रचार या गलत ब्रांड प्रमोशन के रूप में भी देखे जा सकते हैं।

उन्होंने आग्रह किया है कि अदालत तीसरे पक्ष को उनके नाम, आवाज या छवि का अनधिकृत व्यावसायिक इस्तेमाल करने से रोके और ऐसा कोई भी कंटेंट तुरंत हटाने के आदेश जारी करे जो उनके 'मोरल राइट्स' (नैतिक अधिकार) का उल्लंघन करता है।

कॉपीराइट एक्ट के तहत मांगा न्याय
याचिका में यह भी कहा गया है कि कॉपीराइट एक्ट के तहत किसी कलाकार को उसके प्रदर्शन पर 'मोरल राइट्स' मिलते हैं, और इन अधिकारों का उल्लंघन तब होता है जब उसके काम को गलत या अनुचित रूप में दिखाया जाता है। कुमार सानू का तर्क है कि उनकी कला को एआई के ज़रिए नक़ली रूप में पेश करना उसी का उल्लंघन है।

सुनील शेट्टी-ऐश्वर्या राय ने भी उठाई आवाज
इससे पहले सुनील शेट्टी ने भी अपने पर्सनैलिटी राइट्स को सुरक्षित रखने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उससे पहले अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से लेकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी कुछ इसी तरह अपने राइट्स के लिए कोर्ट जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें