Kumar Sanu Birthday: सिंगर कुमार सानू का आज 69वां जन्मदिन है। 90 के दशक में कुमार सानू ने नए अभिनेताओं को अपनी सुरीली आवाज में खूब नचाया है। इस खबर में बात रोमांंटिक गानों के बादशाह कुमार सानू के ऐसे 10 गानों की, जो आज भी फैंस को कहीं सुनाई दे जाएं तो उनका दिल धड़कने लगता है...
कुमार सानू के गानों का खुमार कुछ ऐसा है जो किसी भी एक जेनरेशन तक सीमित नहीं रहा। आज भी कई दिल उनकी मखमली आवाज सुनकर धड़कते हैं। इस खबर में जानें कैसे केदारनाथ भट्टाचार्य बने कुमार सानू? साथ ही देखें उनके 10 मशहूर गानों की लिस्ट...
विज्ञापन
2 of 12
गजल सम्राट जगजीत सिंह के साथ कुमार सानू
- फोटो : सोशल मीडिया
पिता से ली संगीत की शिक्षा
गायक कुमार सानू का असल नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है। उनका जन्म 20 अक्टूबर 1957 को कोलकाता में हुआ था। पिता पशुपतिनाथ भट्टाचार्य खुद भी प्रसिद्ध संगीतकार और गायक थे। कहा जाता है की संगीत की प्रथम शिक्षा उन्होंने अपने पिता से ही ली थी।
किसने दिया नया नाम?
यूं तो बतौर प्लेबैक सिंगर सानू दा ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में फिल्म 'ये देश' से की थी पर फिर 1989 में गजल सम्राट जगजीत सिंह ने उनकी मुलाकात मशहूर कंपोजर जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी से करवाई। उन्होंने ही केदारनाथ भट्टाचार्य को अपना नाम बदलकर कुमार सानू रखने की सलाह दी।
'आशिकी' से रातों-रात मिला फेम
इसके बाद 1990 में रिलीज हुई महेश भट्ट की म्यूजिकल फिल्म 'आशिकी' जिसने कुमार सानू को घर-घर में पहचान दिलाई। फिल्म का म्यूजिक एल्बम ऐसा हिट हुआ कि आज भी बॉलीवुड के सबसे सफल साउंडट्रैक में से एक माना जाता है। 'अब तेरे बिन..', 'नजर के सामने..', 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना' और 'बस एक सनम चाहिए' समेत फिल्म के लगभग सभी गानों को कुमार सानू ने आवाज दी और राेमांटिक प्लेबैक स्टाइल से अलग ही पहचान बनाई।
90 के दशक में बनाई पहचान
इसके बाद 90 के दशक में रिलीज हुई 'बाजीगर', 'परदेस', 'दीवाना', 'साजन' और '1942: ए लव स्टोरी' जैसी लगभग हर सुपरहिट फिल्म में सानू दा ने रोमांटिक गाने गाकर सबको अपना दीवाना बनाया।
1993 में उन्होंने एक ही दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का भी रिकॉर्ड बनाया।
आज बीबीसी के टॉप 40 बॉलीवुड साउंडट्रैक की लिस्ट में भी उनके कई गाने शामिल हैं।
संगीत जगत में योगदान के लिए सानू दा को 2009 में पद्मश्री से भी नवाजा गया।
अब यहां देखें कुमार सानू के 10 यागादार गानों की लिस्ट...
विज्ञापन
3 of 12
फिल्म 'आशिकी'
- फोटो : सोशल मीडिया
धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना
90 के दशक में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी’ के गानों के सुनने वाले दीवाने थे। फिल्म के हिट होने का मुख्य कारण फिल्म का एल्बम भी रहा। यह गाना राहुल रॉय और अनु अग्रवाल पर फिल्माया गया था। हालांकि इस फिल्म के सारे गाने काफी पॉपुलर हुए।
4 of 12
फिल्म 'बाजीगर'
- फोटो : सोशल मीडिया
ये काली काली आंखें
शाहरुख खान की फिल्म ‘बाजीगर’ का एक्टर को बादशाह बनाने में बड़ा हाथ हैं। इसी फिल्म का गाना ‘ये काली काली आंखें’ काफी पॉपुलर हिट गाना था। इस गाने में कुमार सानू के साथ अनु मलिक ने भी अपनी आवाज दी थी। यह गाना शाहरुख खान और काजोल पर फिल्माया गया था।
विज्ञापन
5 of 12
फिल्म 'दीवाना'
- फोटो : सोशल मीडिया
सोचेंगे तुम्हें प्यार करें के नहीं
1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘दीवाना’ का गाना ‘सोचेंगे तुम्हें प्यार करें के नहीं’ कैसेट के दौर में जमकर मशहूर हुआ। गाने का म्यूजिक नदीम-श्रवण ने दिया था। इस रोमांटिक ट्रैक को ऋषि कपूर और दिव्या भारती पर फिल्माया गया था।
विज्ञापन
6 of 12
फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी'
- फोटो : सोशल मीडिया
चुरा के दिल मेरा
साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ का यह गाना बहुत मशहूर हुआ था। यह गाना कुमार सानू और अल्का याग्निक दोनों ने मिलकर गाया था। इस गाने में अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी रोमांस करते नजर आए थे।
विज्ञापन
7 of 12
फिल्म 'साजन'
- फोटो : सोशल मीडिया
मेरा दिल भी कितना पागल है
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘साजन’ 1991 में रिलीज हुई थी। यह गाना उस दौर के रोमांटिक गानों की लिस्ट में सबसे आगे रहता है। इस गाने को भी नदीम-श्रवण ने कंपोज किया था।
8 of 12
फिल्म: 1942: ए लव स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
फिल्म: 1942: ए लव स्टोरी के सभी गानें काफी हिट थे। मगर फिर भी ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ इन सभी गानों में सबसे खास जगह रखता है। यह गाना अनिल कपूर और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया था।
9 of 12
फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’
- फोटो : सोशल मीडिया
तुझे देखा तो ये जाना सनम
फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। मगर फिल्म के इस गाने ने उनका दिल चुरा लिया था। कुमार सानू और लता मंगेश्कर की सुरीली आवाज में यह गाना आज भी कई लोगों का फेवरेट है। इस गाने को जतिन-ललित की जोड़ी ने कंपोज किया था। वहीं इस गाने में शाहरुख खान और काजोल रोमांस करते नजर आए थे।
10 of 12
फिल्म 'कुछ कुछ होता है'
- फोटो : सोशल मीडिया
लड़की बड़ी अंजानी है
फिल्म ‘कुछ कुछ होता है' साल 1998 में रिलीज हुई थी। फिल्म का गाना 'लड़की बड़ी अंजानी है' दर्शकों के दिलों में आज तक एक खास जगह रखता है। गाने में कुमार सानू की मीठी आवाज का जादू सुनने वालों को 90 के दशक की याद दिलाता है।
इस गाने का संगीत जतिन-ललित की जोड़ी ने बनाया था। वहीं कुमार सानू के साथ अल्का याग्निक ने भी अपनी आवाज दी थी। सच कहें तो इस गाने को किसी लड़के और लड़की की सच्ची दोस्ती का एंथम कहना गलत नहीं होगा।
11 of 12
हम दिल दे चुके सनम
- फोटो : इंस्टाग्राम@bhansaliproductions
आंखों की गुस्ताखियां
फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' भारतीय सिनेमा के नए दौर की सबसे हिट फिल्मों में रही है। इस फिल्म का गाना 'आंखों की गुस्ताखियां' फैंस के बीच बेहद मशहूर रहा है। इसे सलमान खान और ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया था। गानें में कुमार सानू और कविता कृष्णमूर्ति की कमाल की जुगलबंदी ने और ज्यादा हिट बना दिया। गाने को इस्माइल दरबार ने कंपोज किया था।
दर्द करारा
सिर्फ नब्बे ही नहीं 2010 के बाद भी कुमार सानू की आवाज का जादू फिर चला। 2015 में फिल्म 'दम लगा के हाईशा' रिलीज हुई। कुमार सानू की सुरीली आवाज में खनक वहीं पुरानी थी। इस गाने में भूमि पेडनेकर और आयुष्मान खुराना रोमांस करते दिखे। इस गाने में साधना सरगम की मधुर आवाज ने कुमार सानू का साथ दिया। नय दौर के फैंस में भी कुमार सानू का यह गाना काफी पॉपुलर हुआ।