लोकतंत्र को लेकर कुब्रा ने रखी अपनी बात
अपने वीडियो के आखिर में कुब्रा ने लोकतंत्र को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि चुनावों पर सवाल उठाए जाने पर चर्चा होनी चाहिए और जवाब दिए जाने चाहिए। कुब्रा ने कहा, 'लोकतंत्र ऐसा नहीं है, जहां सवाल ही न पूछे जाएं। वरना यह सिर्फ एक महंगा ग्रुप चैट बनकर रह जाएगा, जिसमें केवल एडमिन ही एक-दूसरे से बात कर सकते हैं।'
क्या है इमरान से जुड़ा मामला?
मुंबई पुलिस ने इमरान को 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है। बता दें कि इमरान खान पर इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धारा के तहत भारतीय नागरिक ना होते हुए भी भारत में इस तरह के प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में कार्रवाई की गई है।
- खबरों के अनुसार, इमरान खान के पास अमेरिकी पासपोर्ट है।
- इमरान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी।
- जानकारी के अनुसार, इमरान खान के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट की धारा 29 और 7 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।
- एक्टर पर आरोप है कि भारतीय नागरिक न होने के बावजूद उन्होंने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
- मालूम हो कि शनिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था और बाद में छोड़ भी दिया था।