फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुब्रा सैत: इमरान खान विवाद पर अभिनेत्री ने कसा तंज, चुनाव आयोग और लोकतंत्र को लेकर कही बड़ी बात

Fri, 16 Oct 2026 03:52 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kubbra Sait On Imran Khan: अभिनेत्री कुब्रा सैत ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करते हुए इमरान खान मामले पर अपना रिएक्शन दिया है और कई सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
इमरान खान और कुब्रा सैत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, एक्टर कुछ दिनों पहले मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन का हिस्सा बने थे। वहां, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और कुछ देर बाद छोड़ भी दिया था।
विज्ञापन


फिर मुंबई के फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस ने इमरान को नोटिस भेजा और 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया। इस खबर के सामने आने के बाद कई सितारों ने आमिर के भांजे को सपोर्ट किया, तो कुछ ने उनकी आलोचना की। अब इस पर अभिनेत्री कुब्रा सैत ने रिएक्शन दिया है।
Trending Videos

कुब्रा सैत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kubbrasait
क्या बोलीं अभिनेत्री कुब्रा सैत?
अभिनेत्री कुब्रा सैत ने इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। कुब्रा ने तंज कसते हुए अपनी बात रखी और विरोध करने के अधिकार को लेकर चिंता जताई। गुरुवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने सवाल किया कि मतदाता सूची को लेकर सवाल उठाने वाले लोगों पर कार्रवाई क्यों की जा रही है।

कुब्रा ने कहा, 'दोस्तों, आखिर ये हो क्या रहा है? आज सुबह उठी तो पता चला कि इमरान खान को भारत छोड़ने के लिए कहा गया है, क्योंकि वह एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। यह प्रदर्शन अगस्त क्रांति मैदान में हुआ था, वही जगह जो भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़ी है।'

कुब्रा सैत - फोटो : इंस्टाग्राम @kubbrasait
कुब्रा सैत ने उठाए सवाल
इसके बाद कुब्रा ने चुनाव आयोग की नई मतदाता सूची पर सवाल उठाने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा, 'आप जानते हैं कि इस समय कौन कांप रहा है? शेक्सपियर। बाकी सभी लोग भी कांप रहे हैं, क्योंकि युवा चुनाव आयोग की नई मतदाता सूची पर सवाल उठा रहे हैं। एक हजार लोगों को हिरासत में लिया गया है। क्यों? क्योंकि उन्होंने सवाल पूछे।'

इमरान पर क्या बोलीं कुब्रा?
बताया जा रहा है कि इमरान खान के पास अमेरिकी पासपोर्ट और ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड है। 10 अक्टूबर को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें उनकी साथी और अभिनेत्री लेखा वॉशिंगटन के साथ हिरासत में लिया गया था। इस घटनाक्रम पर कुब्रा ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'वह अमेरिकी नागरिक हैं। वाह, क्या गजब का ट्विस्ट है।'

कुब्रा ने एक मशहूर मीम 'तो क्या करूं, मैं मर जाऊं' को भी इस मामले से जोड़कर पेश किया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि 2026 में इसका नया वर्जन होना चाहिए- 'तो क्या करूं, मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए?' सिर्फ इतना ही नहीं, कुब्रा ने उस घटना का भी जिक्र किया, जिसमें कथित तौर पर एक प्रदर्शनकारी ने पुलिस से उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कहा था, लेकिन पुलिस ने इसके बजाय सहयोग करने को कहा।

इस पर कुब्रा ने तंज कसते हुए कहा, 'प्लीज मुझे बताओ, यह गिरफ्तारी है या फिर हालात बदलने का कोई तरीका? मैंने जिन पुरुषों को डेट किया है, उन्होंने भी मुझे इससे ज्यादा साफ जवाब दिए हैं।'
 
विज्ञापन

इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@ imrankhan
लोकतंत्र को लेकर कुब्रा ने रखी अपनी बात
अपने वीडियो के आखिर में कुब्रा ने लोकतंत्र को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि चुनावों पर सवाल उठाए जाने पर चर्चा होनी चाहिए और जवाब दिए जाने चाहिए। कुब्रा ने कहा, 'लोकतंत्र ऐसा नहीं है, जहां सवाल ही न पूछे जाएं। वरना यह सिर्फ एक महंगा ग्रुप चैट बनकर रह जाएगा, जिसमें केवल एडमिन ही एक-दूसरे से बात कर सकते हैं।'

क्या है इमरान से जुड़ा मामला?
मुंबई पुलिस ने इमरान को 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है। बता दें कि इमरान खान पर इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धारा के तहत भारतीय नागरिक ना होते हुए भी भारत में इस तरह के प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में कार्रवाई की गई है।
  • खबरों के अनुसार, इमरान खान के पास अमेरिकी पासपोर्ट है।
  • इमरान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी।
  • जानकारी के अनुसार, इमरान खान के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट की धारा 29 और 7 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।
  • एक्टर पर आरोप है कि भारतीय नागरिक न होने के बावजूद उन्होंने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
  • मालूम हो कि शनिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था और बाद में छोड़ भी दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें