केआरके अपनी खास टिप्पणी को लेकर हमेशा ही बॉलीवुड में नंबर हासिल करते हैं फिर चाहे किसी फिल्म का अपने स्टाइल में रिव्यू देना हो या फिर एक्टर्स की एक्टिंग को अपने पैमाने पर तौलना हो..केआरके का दामन विवादों से हमेशा भरा रहता है। लेकिन इस बार कमाल राशिद खान ने अपने इस पैमाने पर किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी को नहीं बल्कि क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रह चुके सौरभ गांगुली पर विवादित बयान दिया है।
केआरके ने ट्विटर पर क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी के सदस्य सौरभ गांगुली को अपने निशाने पर लिया है। उन्होंने गांगुली को भ्रष्ट कहते हुए कहा कि आपने कहा था कि कोच के नाम की घोषणा करेंगे तो अगले ही दिन उसके नाम का ऐलान क्यों कर दिया आखिर कितना माल मिला भाई?
Bro @SGanguly99 when you said that you will announce coach name after few days then why did you announce next day only? Kitna Maal Mila bro?
— KRK (@kamaalrkhan) July 12, 2017
ऐसा नहीं है गांगुली पहले ऐसी खिलाड़ी है जिन पर केआरके ने हमला बोला है इससे पहले उनके निशाने पर विराट कोहली और एमएस धोनी भी रह चुकें हैं।