फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kritika Kamra: ‘पीपली लाइव’ निर्देशक के साथ कृतिका कामरा करेंगी काम, जानिए किस तरह की कहानी का हिस्सा बनेंगी

Wed, 16 Apr 2025 11:09 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kritika Kamra Upcoming Project: अभिनेत्री कृतिका कामरा ‘पीपली लाइव’ की मशहूर निर्देशक अनुषा रिजवी की आगामी परियोजना से जुड़ चुकी हैं। यह फिल्म महिलाओं पर आधारित होगी।
 
विज्ञापन
कृतिका कामरा और निर्देशक अनुषा रिजवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री कृतिका कामरा ‘पीपली लाइव’ की मशहूर निर्देशक की आगामी परियोजना का हिस्सा बनी हैं। अभिनेत्री अनुषा रिजवी निर्देशित वुमन सेंट्रिक ड्रामा से जुड़ी हैं। कृतिका के अलावा इसमें शीबा चड्ढा और श्रेया धनवंतरी सहित कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं।

विज्ञापन

दिल्ली पर आधारित है कहानी
कृतिका का आगामी फिल्म की कहानी दिल्ली के बैकग्राउंड पर आधारित है। यह फिल्म एक मार्मिक मानवीय कहानी को दिखाएगी, जो फिल्म की महिला नायकों की ताकत को उजागर करती है। मुख्य फोटोग्राफी इस महीने की शुरुआत में राजधानी में शुरू हुई और मई के बीच तक जारी रहने की उम्मीद है। इससे पहले अनुषा रिजवी को ‘पीपली लाइव’ के लिए काफी प्रशंसा मिली थी।


यह खबर भी पढ़ें: Soha Ali Khan Exclusive: हॉरर फिल्म ऑफर होने पर क्या था सोहा का फर्स्ट रिएक्शन, बताया कैसी होस्ट हैं नुसरत

विज्ञापन

इस हफ्ते राजधानी में शुरू होगी फिल्म
प्रोडक्शन हाउस के एक सूत्र ने बताया, ‘हम इस प्रोजेक्ट के लिए एक प्रतिभाशाली टीम को साथ लाकर रोमांचित हैं। कहानी दमदार और समयानुकूल है। हमें विश्वास है कि यह दर्शकों को गहराई से प्रभावित करेगी। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग इस सप्ताह दिल्ली में शुरू होने वाली है। मौजूदा समय में कलाकार दिल्ली में वर्कशॉप कर रहे हैं।’


यह खबर भी पढ़ें: Jr NTR: जूनियर एनटीआर ने पहनी कितने रुपये की एक शर्ट, एक्टर का लग्जरी फैशन इंटरनेट पर मचा रहा है धूम


कृतिका कामरा का वर्क फ्रंट
आगामी प्रोजेक्ट कृतिका के फिल्मोग्राफी में एक और बढ़त होगी। इससे पहले वह ‘भीड़’, ‘बंबई मेरी जान’ और ग्यारह ग्यारह’ जैसे प्रोजेक्ट में नजर आ चुकी हैं। कृतिका ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। उन्होंने ‘कितनी मोहब्बत है’, ‘कुछ तो लोग कहेंगे’, और ‘रिपोर्टर्स’ जैसे टीवी शो में मुख्य भूमिका निभाई। कामरा ने फिल्म ‘मित्रों’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा है। वहीं,  यह आगामी परियोजना अनुषा रिजवी के फीचर फिल्म निर्माण में वापसी का भी संकेत देती है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें