फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ लंदन में नजर आईं कृति सेनन, हाथ में हाथ डाल कर बिताया क्वालिटी टाइम; वीडियो वायरल

Sun, 22 Feb 2026 02:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kriti Sanon With Kabir Bahia: कृति सेनन हाल ही में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ लंदन में नजर आईं। दोनों को हाथ में हाथ डाले देखा गया।
विज्ञापन
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री कृति सेनन अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। अफवाहें हैं कि अभिनेत्री बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। हालांकि ना तो कृति ने, ना ही कबीर ने आधिकारिक तौर से अपने रिश्ते को लेकर कुछ कहा है। उनके बार-बार पब्लिक में दिखने से उनकी डेटिंग की अफवाहों को बल मिल रहा है।
विज्ञापन

लंदन में कबीर के साथ दिखीं कृति
सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में कृति सेनन और कबीर बहिया लंदन में एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आए। क्लिप में, दोनों सड़कों पर हाथों में हाथ डाले चलते दिख रहे हैं। कबीर ने मैचिंग पैंट के साथ ब्लू स्वेटशर्ट पहनी, जबकि कृति ने ब्राउन टी-शर्ट के साथ ब्लू जींस पहनी है। उन्होंने अपने लुक को ब्राउन जैकेट और ब्लैक बूट्स से पूरा किया है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वीडियो पुराना है या अभी का है।
 

Kriti Sanon Spotted with her Boyfriend Kabir in London
by
u/bollyfanboi in
BollyBlindsNGossip

विज्ञापन

कृति सेनन, कबीर बहिया - फोटो : सोशल मीडिया
कब से शुरू हुईं डेटिंग की अफवाहें?
कृति के कबीर को डेट करने की अफवाहें तब शुरू हुई, जब उन्होंने ग्रीस में उनके साथ अपना 34वां जन्मदिन मनाया। उनके साथ कई फोटो और वीडियो ऑनलाइन सामने आए थे। उन्होंने ग्रीस से अपने दोस्तों के साथ भी फोटो शेयर की थीं, लेकिन उनमें कबीर नहीं थे। हालांकि कबीर ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की थी, वह एक ही जगह की लग रही थीं।
कबीर बहिया, कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी में भी नजर आए थे।
 

शिखर धवन ने शेयर की शादी की तस्वीरें, रणवीर सिंह से लेकर जैकलीन फर्नांडीज तक इन सेलेब्स ने किए कमेंट

कृति सेनन का वर्क फ्रंट
कृति सेनन को आखिरी बार फिल्म 'तेरे इश्क में' में देखा गया था। वह जल्द ही फिल्म 'कॉकटेल 2' का हिस्सा होंगी। इसमें रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। यह फिल्म 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें