फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति सेनन: 'न्यूज चैनल पर मेरी चोली की चर्चा…', विज्ञापन विवाद पर अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

Wed, 07 Oct 2026 12:35 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kriti Sanon On Kareena Kapoor Show: करीना कपूर का शो 'व्हाट वीमेन वांट 6' जल्द शुरू होने वाला है, जिसमें अभिनेत्री कृति सेनन अपने राखी विवाद पर खुलकर बात करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला बेहद लोकप्रिय टॉक शो और पॉडकास्ट 'व्हाट वीमेन वांट' का सीजन 6 जल्द शुरू होने वाला है। इस सीजन में अली फजल, नेहा कक्कड़, महीप कपूर, भावना पांडे, मिकी कॉन्ट्रैक्टर, पंकज त्रिपाठी, कृति सेनन और मीरा राजपूत समेत कई सितारे नजर आएंगे। अब हाल ही में शो का ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें देखने को मिला कि कृति अभिनेत्री के साथ रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद पर खुलकर बात करते हुए नजर आती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोलीं कृति सेनन?
करीना से बात करते हुए कृति ने कहा, 'मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि मेरी चोली प्राइम टाइम न्यूज में छह लोगों की पैनल चर्चा का मुद्दा बन गई थी।' इस पर करीना ने कहा, 'मुझे पता है।' शो के आखिर में जब कृति से पूछा गया कि महिलाएं वास्तव में क्या चाहती हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, 'जज न किया जाए और लोग अपने काम से काम रखें।'

कृति सेनन विज्ञापन - फोटो : यूट्यूब
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ था, जब ज्वेलरी ब्रांड जिवा ने रक्षाबंधन पर कृति के साथ एक विज्ञापन जारी किया था। इस विज्ञापन में अभिनेत्री अपने भाई के साथ-साथ अपने पालतू कुत्ते को भी राखी बांधते हुए नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना था।

विज्ञापन में कृति ऑफ-व्हाइट ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहने नजर आई थीं। विज्ञापन के जरिए रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार को एक मॉडर्न अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई थी, लेकिन कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि इस त्योहार के लिए ऐसा पहनावा सही है या नहीं।

सिर्फ इतना ही नहीं, विज्ञापन में कुत्ते को भी रक्षाबंधन सेलिब्रेशन का हिस्सा बनाया गया था। एक सीन में कृति कुत्ते को भी राखी बांधती नजर आईं। यह बात भी कुछ लोगों को पसंद नहीं आई। फिर विवाद बढ़ने के बाद विज्ञापन को हटा दिया गया।

कृति सेनन विज्ञापन - फोटो : यूट्यूब
कृति ने रखी थी अपनी बात
बाद में कृति ने इंस्टाग्राम पर इस विवाद को लेकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि त्योहारों की असली भावना कपड़ों में नहीं, बल्कि उनसे जुड़े रिश्तों और परंपराओं में होती है। उन्होंने लिखा था, 'त्योहारों की असली भावना आपके कपड़ों में नहीं, बल्कि उन भावनाओं और परंपराओं के अर्थ में होती है, जिन्हें आप अपने दिल में रखते हैं। रक्षाबंधन सुरक्षा के रिश्ते का प्रतीक है।'

कृति ने आगे लिखा, 'मेरी बहन और मैं एक-दूसरे को राखी बांधते हैं। हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे की उतनी ही रक्षा कर सकते हैं, जितनी एक भाई कर सकता है। हम एक-दूसरे की सेहत, खुशी और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं। और हमारे लिए यह प्रार्थना और वादा हमारे कुत्तों तक भी जाता है, क्योंकि आखिर वे भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं।'
विज्ञापन

कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति ने महिलाओं के कपड़ों और संस्कृति को लेकर होने वाली बहस पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'आखिर हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? समय के साथ एथनिक फैशन बदला है, लेकिन आज भी एक महिला का अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान सिर्फ उसके कपड़ों से मापा जाता है। संस्कृति और परंपराएं उसके दिल में होती हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति आखिरी बार रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें