फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: क्या दीवार फांदकर कृति से मिलने जाते हैं जावेद जाफरी? फराह खान के सवाल पर एक्टर ने किया रिएक्ट

Tue, 17 Jun 2025 08:10 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farah Khan Meets Jaaved Jaaferi: फराह खान हाल ही में डांसर-एक्टर जावेद जाफरी के घर पहुंची, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। इसी दौरान दोनों ने अभिनेत्री कृति सेनन का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
कृति सैनन, जावेद जाफरी और फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान अपने अलबेले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में वो अपने कुक दिलीप के साथ डांसर-एक्टर जावेद जाफरी के घर पहुंची और उनकी बातों से प्रभावित होती हुईं दिख रही हैं। साथ ही अभिनेता ने अपने घर को लेकर भी जिक्र किया है। इसी दौरान एक्ट्रेस कृति सेनन का भी नाम आता है, जिस पर फराह खान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

जावेद जाफरी की पड़ोसी हैं कृति सेनन

विज्ञापन

जावेद जाफरी खुशी से अपना घर फराह खान को दिखाते हैं और उसके बाद बालकनी के दृश्यों के बारे में अपने अनुभवों को शेयर करते हैं। इसी दौरान डांसर-एक्टर ने कहा कि दीवार के उस पार कृति सेनन का घर हैं। ये बात सुनते ही फराह खान हंस पड़ीं और बोलीं, ‘तो आप दीवार फांद के जाते हैं कृति सेनन के घर?’ इस पर जावेद जाफरी जोर से हंस पड़ते हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Mannara Chopra Father Death: मनारा के पिता के निधन पर आया कजन सिस्टर का बयान, बोलीं- ये बेहद दुखद है

विज्ञापन

फराह खान और जावेद जाफरी के बारे में
फराह खान हाल ही में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो में बतौर होस्ट नजर आई थीं, जहां रणवीर बरार और विकास खन्ना जज थे। हाल ही में फराह खान ने फिल्म लवयापा के लिए गाना भी कोरियोग्राफ किया है। वहीं, जावेद जाफरी की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘इन गलियों में’ और जियो हॉटस्टार पर आई वेब सीरीज ‘ताजा खबर’ में देखा गया था। वह जल्द ही कॉमेडी फिल्म सीरीज की चौथे पार्ट ‘धमाल 4’ में अभिनय करते दिखेंगे।


कृति सेनन का वर्कफ्रंट
कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। इसके अलावा अभिनेत्री की आगामी फिल्मों की बात करें तो उन्हें आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही ‘तेरे इश्क में’ देखा जाएगा। वर्तमान में इसकी शूटिंग चल रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें