फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ दुबई में कृति सेनन ने लिया फाइट का आनंद, ‘भेड़िया’ के साथ दिखी खास बॉन्डिंग

Mon, 27 Oct 2025 12:00 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kriti Sanon With Kabir Bahia: कृति सेनन अपनी लव लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब अभिनेत्री एक बार फिर अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ नजर आई हैं। उनकी तस्वीरें काफी वायरल हैं।
विज्ञापन
कृति सेनन, कबीर बहिया और वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम-@kritisanon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृति सेनन इन दिनों अपने प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों वजहों से चर्चां में बनी हुई हैं। एक ओर अभिनेत्री की आगामी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अब एक बार फिर कृति और कबीर साथ में एक इवेंट का आनंद लेते नजर आए। इस दौरान उनके साथ अभिनेता वरुण धवन भी दिखाई दिए।

कृति सेनन ने शेयर की तस्वीरें

विज्ञापन

कृति सनोन ने अबू धाबी में UFC 321 इवेंट में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। यहां वह अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया और अभिनेता वरुण धवन के साथ धमाकेदार फाइट नाइट का आनंद ले रही थीं। कृति और कबीर की फोटोज अब सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हैं और सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच कृति ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस शाम की कुछ झलकियां साझा कीं। इस पोस्ट ने इंटरनेट पर उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा शुरू कर दी। तस्वीरों में कृति और कबीर के साथ वरुण धवन भी नजर आ रहे हैं।


 

कबीर के साथ दिखीं कृति
कृति ने अपनी पोस्ट में शाम की कई तस्वीरें साझा की हैं। इनमें एक तस्वीर में कृति कबीर और वरुण के बीच बैठी नजर आ रही हैं। तीनों ही कैजुअल-कूल एनर्जी से भरपूर नजर आ रहे हैं। कृति कैमो जैकेट और बैगी डेनिम्स में दिखीं, जबकि कबीर ने सफेद टी-शर्ट के ऊपर मौवे जैकेट और वरुण ने वाइन-रेड जैकेट के साथ ब्लैक पैंट पहनी थी। एक और तस्वीर में कृति और कबीर साथ में मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे डेटिंग की अफवाहों को और बल मिल रहा है। जबकि एक तस्वीर में कृति और वरुण कैमरे की ओर पोज दे रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः सूर्या की फिल्म में हुई रवीना टंडन की एंट्री, एक्ट्रेस के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा; खास अंदाज में दी बधाई

विज्ञापन

कृति सेनन, कबीर बहिया और वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम-@kritisanon

अफेयर की खबरों को मिला बल
कृति ने अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, ‘अबू धाबी में फाइट नाइट एनर्जी। इन दोनों के साथ UFC 321 का पागलपन देखकर रोमांचित हूं।’ अब कृति की ये पोस्ट वायरल है। इस पोस्ट के बाद कबीर और कृति के अफेयर की चर्चाओं को एक बार फिर बल मिल रहा है। दोनों इससे पहले भी कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं। पिछले दिनों कृति सेनन के घर पर हुई दिवाली पार्टी में भी कबीर नजर आए थे। इस दौरान भी कृति और कबीर के बीच की नजदीकियां देखने को मिली थीं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है।

‘तेरे इश्क में’ में नजर आएंगी कृति
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन 28 नवंबर को रिलीज हो रही फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में नजर आएंगी। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कृति धनुष के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा कृति इन दिनों शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग भी कर रही हैं। फिल्म में कृति सेनन के हॉट लुक में नजर आने की उम्मीद है। शूटिंग से उनकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें