फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की जहरीली हवा पर कृति सेनन ने जताई चिंता, बोलीं- कदम उठाना होगा; कांग्रेस नेता ने किया धन्यवाद

Sat, 22 Nov 2025 08:44 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kriti Sanon on Delhi Pollution: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने 'तेरे इश्क में' की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली के प्रदूषण पर खुलकर बात की है। उन्होंने जहरीली हवा पर चिंता जाहिर की है। 
विज्ञापन
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की बिगड़ती हवा एक बार फिर चर्चा में है और इस बार आवाज उठाई है बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने। अपनी आने वाली फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के प्रमोशन के लिए राजधानी पहुंचीं कृति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदूषण पर खुलकर चिंता जताई। 
विज्ञापन


दिल्ली के प्रदूषण पर बोलीं कृति
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कृति ने अपने दिल्ली कनेक्शन को याद करते हुए बताया कि वो बचपन से इस शहर की हवा, मौसम और जीवन को जानती हैं। उनके अनुसार बीते कुछ वर्षों में बदलाव सिर्फ दिखाई नहीं देता, बल्कि महसूस भी होता है। उन्होंने कहा कि जिस स्तर तक प्रदूषण पहुंच चुका है, अगर कदम नहीं उठाए गए तो हालत ऐसे हो जाएंगे कि लोग पास खड़े होकर भी एक-दूसरे को देख नहीं पाएंगे।
 

कांग्रेस नेता ने जताया आभार
कृति सेनन के इस बयान को सुनने के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने उन्हें धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा, 'मैं उनका धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने यह मुद्दा उठाया। दिल्ली का प्रदूषण हर कोई देख रहा है, बस दिल्ली सरकार को छोड़कर।' 
विज्ञापन

 

यह खबर भी पढ़ें: Haseen Khwaab: मीनाक्षी ने बिखेरा आवाज का जादू, डिन चेक बैंड का नया गीत 'हसीन ख्वाब' हुआ रिलीज

धनुष के साथ काम करने का अनुभव
‘तेरे इश्क में’ में कृति के साथ नजर आने वाले हैं साउथ सुपरस्टार धनुष। उनके साथ काम करने को लेकर कृति ने कहा कि धनुष एक बेहतरीन कलाकार हैं, जिनकी समझ, सहजता और अनुभव सेट पर हर पल दिखती है। कृति ने बताया कि धनुष की गहराई और अभिनय की बारीकियों को समझने की क्षमता उनके साथ हर सीन को खास बना देती है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि कई बार किसी इमोशनल या इंटेंस सीन के बाद दोनों बस एक-दूसरे को देखते और कहते- हां, ये सीन जम गया!' 

फिल्म की कहानी और रिलीज
आनंद एल. राय के निर्देशन में बनी ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर 2025 को बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली है। टी-सीरीज और कलर येलो प्रोडक्शन द्वारा निर्मित यह फिल्म दिल्ली के कई हिस्सों में शूट की गई है। ए.आर. रहमान के संगीत और इरशाद कामिल के गीतों के साथ यह रोमांटिक ड्रामा पहले से ही चर्चा में है। फिल्म हिंदी और तमिल- दो भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें