फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम' रिव्यू
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'कृष्णावतारम' का कलेक्शन
फिल्म 'कृष्णावतारम' की रिलीज का आज 10वां दिन है। आज इस फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला है। आज खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कल शुक्रवार को इसने 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 17.02 करोड़ रुपये हो गया है। बड़े स्टारकास्ट वाली फिल्मों के बीच यह फिल्म ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है।
राजा शिवाजी का ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कृष्णावतारम, राजा शिवाजी
- फोटो : सोशल मीडिया
'कृष्णावतारम' और 'राजा शिवाजी' के बारे में
फिल्म 'कृष्णावतारम' भगवान कृष्ण पर आधारित है। इसमें सिद्धार्थ गुप्ता, सुष्मिता भट्ट, निवासिनी कृष्णन और संस्कृति जयना जैसे सितारे हैं। भगवान श्रीकृष्ण का मुख्य किरदार सिद्धार्थ गुप्ता ने अदा किया है। वहीं, राधा का किरदार सुष्मिता भट्ट ने निभाया है।
फिल्म 'राजा शिवाजी' छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इसमें उनके बचपन से लेकर जवानी तक के सफर को दिखाया गया है। इसमें रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान और भाग्यश्री जैसे कलाकार हैं।