क्या बोले श्री श्री रवि शंकर?
फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रहे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर ने कहा, ‘कृष्ण का मतलब है ,सबसे आकर्षक आत्मा। यह वही दिव्यता है जो सबसे ज्यादा आकर्षित करती है; वह ऊर्जा जो हर चीज को अपनी तरफ खींचती है। जब आपको यह एहसास होता है कि आपका जीवन और यह पूरा संसार बस एक लीला है, तब आपके भीतर कृष्ण का जन्म होता है।’
क्या बोले फिल्म के प्रोड्यूसर?
वहीं फिल्म ‘कृष्णावतारम’ के प्रोड्यूसर डॉ. साजन राज कुरुप ने कहा, ‘कृष्णावतारम के जरिए हमें भारतीय संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने और अपनी सांस्कृतिक मान्यताओं को सामने रखने पर गर्व है। हमारा विजन ‘कृष्णावतारम’ को एक ऐसा ग्लोबल कल्चरल मूवमेंट बनाना है, जो सिनेमा, आर्ट और हमारी विरासत का जश्न मनाए।’