फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से क्यों उठी फिल्म ‘लक बाय चांस’ की चर्चा? कोंकणा सेन शर्मा ने कही ये बात

Sat, 25 Oct 2025 03:00 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Konkona Sen Sharma: हाल ही में अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने अपनी फिल्म 'लक बाय चांस' को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वो फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़कर हैरान हो गई थीं। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंकणा सेन शर्मा इन दिनों ओटीटी पर रिलीज हुई 'सर्च : नैना द मर्डर केस' सीरीज से चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने साल 2009 में आई अपनी फिल्म 'लक बाय चांस' को लेकर खुलासा किया है। अभिनेत्री ने फिल्म का एक किस्सा साझा किया है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

‘लक बॉय चांस’ को लेकर चर्चा हुई शुरू

विज्ञापन

हाल ही में कोंकणा सेन शर्मा पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुईं। इस दौरान बातचीत में इंटरव्यूयर ने कहा, ‘जब से द बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीरीज रिलीज हुई है। उसके बाद से लोग लक बॉय चांस की चर्चा करने लगे हैं और उसे देख रहे हैं।’ यह सुन अभिनेत्री खुशी से हैरान हो जाती हैं। 
 


स्क्रिप्ट पढ़ हैरान हुईं एक्ट्रेस 
इसके बाद इंटरव्यूयर ने अभिनेत्री ने पूछा, ‘जब आपको निर्देशक जोया अख्तर ने ये फिल्म ऑफर की तो आपकी क्या प्रतिक्रिया थी?’ इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, ‘जब मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट मैंने पढ़ी, तो हैरान हो गई, क्योंकि वो पढ़ी गई स्क्रिप्ट्स में सबसे अच्छी थी। अब तुरंत खुशी से भर गई और मैंने कहा कि क्या कल से शूटिंग शुरू कर सकते हैं?' इसके साथ ही उन्होंने अपने आपको किस्मत वाली समझा, जिन्हें लक बॉय चांस फिल्म करने का मौका मिला। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: शादी के बाद सेलेना गोमेज ने रिलीज किया पहला गाना, इंस्टाग्राम पर दिखाई झलक; कहा- यह पुरानी यादों की एक बूंद है

कोंकणा सेन शर्मा का वर्कफ्रंट
इस समय कोंकणा सेन शर्मा अपनी सीरीज 'सर्च: द नैना मर्डर केस' में नजर आ रही हैं। इस सीरीज में नैना नाम की एक युवती की कहानी है, जिसकी जिंदगी एक पार्टी के बाद गायब हो जाने के बाद एक खतरनाक मोड़ ले लेती है। कुछ दिनों बाद, उसका शव एक जंगल में मिलता है, जिससे एक चौंकाने वाली हत्या की जांच शुरू होती है। इसके बाद कहानी में और रोमांच बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें