एक-दूजे की बाहों में गोविंदा और कोमल रानी
गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की फिल्म 'रूपा' का पोस्टर जारी किया गया है। कोमल रानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म की झलक शेयर की है। इसमें गोविंदा और कोमल एक-दूजे की बाहों में खोए नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ कोमल ने कैप्शन लिखा है, 'रूपा'। इस फिल्म को लिखा गोविंदा ने है, साथ ही निर्देशन की कमान भी उन्होंने ही संभाली है। लीड रोल में वे और कोमल हैं।
कोमल बोलीं- 'लव माय लाइफ'
इसके अलावा कोमल रानी ने एक और फोटो भी साझा की है। इसमें वे और गोविंदा रोमांटिक लुक में दिख रहे हैं। इसके साथ कोमल ने कैप्शन लिखा है, 'लव माय लाइफ'। कोमल रानी साड़ी पहने दिख रही हैं। वहीं, गोविंदा व्हाइट ब्लेजर और ब्लैक जींस में नजर आ रहे हैं। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
क्या बोले नेटिजंस?
कोमल रानी के हालिया पोस्ट पर नेटिजंस के कमेंट आ रहे हैं। कुछ उन्हें नई फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'इस फिल्म का इंतजार है'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'अंदाजा नहीं है कि गोविंदा की फिल्म का बजट इतना कम होगा कि पोस्टर चैट जीटीपी से बनवाना पड़ेगा'। वहीं, एक यूजर ने लिखा है, 'लगता है कि अब आपने भी सोच लिया है कि खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों'। बता दें कि इस फिल्म की रिलीज को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है।