फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉफी विद करण 9: करण के शो पर पहुंचे वरुण-जान्हवी, सरप्राइज लेकर आया यह अभिनेता; रवि किशन का कैसा कनेक्शन?

Sat, 24 Oct 2026 06:28 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'कॉफी विद करण 9' के तीसरे एपिसोड में वरुण-जान्हवी आने वाले हैं।
  • इससे पहले सलमान खान, विजय और रश्मिका करण के मेहमान बने थे।
  • वरुण-जान्हवी के साथ अर्जुन भी शो में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
कॉफी विद करण सीजन 9 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' काफी सुर्खियों में बना हुआ है। अभी तक इसके दो एपिसोड आ चुके हैं। पहले एपिसोड में सलमान खान बतौर गेस्ट नजर आए थे और दूसरे एपिसोड में विजय और रश्मिका की जोड़ी दिखाई दी थी। वहीं, अब इसके तीसरे एपिसोड में वरुण धवन और जान्हवी कपूर नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन


दोनों करण के साथ जमकर मस्ती करते दिखाई देंगे। शो के प्रोमो में वरुण और जान्हवी एक-दूसरे की टांग खींचने के साथ करण जौहर का भी मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर की सरप्राइज एंट्री ने इस एपिसोड को और भी मजेदार बना दिया है।
Trending Videos

जान्हवी कपूर - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
करण ने बंद की थी वरुण और जान्हवी से बातचीत?
शो के प्रोमो में देखने को मिला कि वरुण और जान्हवी उस समय को याद करते हैं, जब करण जौहर ने दोनों से बात करना बंद कर दिया था। जान्हवी बताती हैं कि उस दौरान उनका वजन बढ़ गया था। वहीं वरुण, करण को 'बहुत ड्रामेबाज' बताते हैं।

इतना ही नहीं, वरुण, करण की नकल भी उतारते हैं और उनकी तुलना फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के अमिताभ बच्चन के किरदार से कर देते हैं। वरुण मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'आप के3जी वाले बच्चन बन गए थे... मैं बड़ा हूं, मुझे हक है।'

अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम- @arjunkapoor
अर्जुन कपूर की सरप्राइज एंट्री ने बढ़ाया मजा
शो में मस्ती का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता। अर्जुन कपूर भी सरप्राइज एंट्री करते हैं। रैपिड फायर राउंड के दौरान जब करण करियर और शादी से जुड़े सवाल करते हैं, तो दोनों में वरुण धवन, अर्जुन कपूर का नाम लेते हैं।

वहीं, जान्हवी कपूर एक मजेदार खुलासा करती हैं। वह बताती हैं कि इंस्टाग्राम पर उनका पसंदीदा अकाउंट रवि किशन का है। इस दौरान जान्हवी रवि किशन का मशहूर डायलॉग 'नाम या दाम... नाम, क्योंकि पैसा तो पीछे-पीछे आएगा मेरे भाई' भी मजेदार अंदाज में बोलती हैं।
विज्ञापन

कॉफी विद करण सीजन 9 - फोटो : सोशल मीडिया
कब और कहां देख सकेंगे शो?
वरुण धवन, जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर की दोस्ती और मजेदार अंदाज देखकर साफ है कि 'कॉफी विद करण 9' का तीसरा एपिसोड हंसी और मस्ती से भरपूर होने वाला है। तीनों सितारे करण जौहर के साथ कई दिलचस्प बातें करते नजर आएंगे। दर्शक इस एपिसोड को जियो हॉटस्टार के 'द पीकॉक हब' पर देख सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें