फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉफी विद करण 9: शो में अक्षय कुमार-रवि किशन की जोड़ी मचाएगी धमाल, रैपिड फायर में 'खिलाड़ी' ने दिया मजेदार जवाब

Sat, 21 Nov 2026 03:14 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'कॉफी विद करण 9' में अक्षय कुमार और रवि किशन आने वाले हैं।
  • दोनों को एक साथ शो पर लाने का फैसला खिलाड़ी कुमार ने ही किया था।
  • रवि किशन ने शो में अक्षय कुमार को अपने चर्चित हुक स्टेप भी सिखाए।
विज्ञापन
कॉफी विद करण 9 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण' एक बार फिर अपने नए मेहमानों और मजेदार बातचीत को लेकर चर्चा में है। शो के नौवें सीजन के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन एक साथ नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन


दोनों की जोड़ी करण जौहर के काउच पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। अब शो का नया प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें दोनों सितारों के बीच जबरदस्त मस्ती, हंसी-मजाक और दिलचस्प किस्से देखने को मिल रहे हैं।
Trending Videos

कॉफी विद करण - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने दिया था ये आइडिया
प्रोमो में देखने को मिलता है कि करण जौहर सबसे पहले दोनों मेहमानों का स्वागत करते नजर आते हैं। फिर वह बताते हैं कि इस अनोखी जोड़ी को शो में साथ लाने का आइडिया खुद अक्षय कुमार का था। वैसे तो दोनों कलाकारों की जोड़ी पहली नजर में थोड़ी अलग लग सकती है, लेकिन उनके बीच पुराना रिश्ता है। दोनों पहले भी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और एक-दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग साझा करते हैं।

रवि किशन ने अक्षय को सिखाए हुक स्टेप
शो में मस्ती का सिलसिला तब शुरू होता है, जब रवि किशन अक्षय कुमार को अपना मशहूर वायरल हुक स्टेप सिखाते नजर आते हैं। देखते ही देखते करण जौहर का काउच डांस फ्लोर बन जाता है। वहीं, रवि किशन अपने चर्चित अंदाज में खुद को 'बिहार का ब्रैड पिट' बताते हैं और अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहते हैं कि उन्होंने सफलता तक पहुंचने के लिए रेंगकर सफर तय किया है।
विज्ञापन

कॉफी विद करण - फोटो : सोशल मीडिया
रैपिड फायर में अक्षय ने दिया दिलचस्प जवाब
प्रोमो में रैपिड फायर राउंड भी काफी दिलचस्प नजर आता है। करण जौहर अक्षय कुमार से कुछ ऐसा सवाल करते हैं कि जिसका जवाब अभिनेता मजाकिया अंदाज में देते हैं। खिलाड़ी कुमार का जवाब सुनकर हर कोई हंसने लग जाता है। बता दें कि 'कॉफी विद करण सीजन 9' का यह नया एपिसोड बुधवार शाम 7 बजे जियोहॉटस्टार के द पीकॉक हब पर स्ट्रीम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें